पिछले 30 वर्षों से बॉलीवुड में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाने वाली अभिनेत्री काजोल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक काजोल ने साल 1992 में आई फिल्म 'बेखुदी' से इंडस्ट्री में कदम रखा था और इसके बाद फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिल्मी घराने से ताल्लुक रखने वाली काजोल ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनकी जोड़ी पूरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा शाहरुख खान के साथ जमी थी। दोनों की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' आज भी दर्शकों को देखना अच्छा लगता है। रील लाइफ में जहां अभिनेत्री की जोड़ी शाहरुख के साथ जमती है, तो वहीं रियल लाइफ में उनका दिल अभिनेता अजय देवगन के लिए धड़कता है। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है और वह अक्सर एक-दूसरे के लिए लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। आज यानी 5 अगस्त को बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके पति अजय देवगन के पिछले कुछ वर्षों में किए गए प्यार भरे विश के बारे में बताने जा रहे हैं...