फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal Wedding: शादी की रस्मों से पहले मीडिया के सामने आईं काजल अग्रवाल, ब्वॉयफ्रेंड संग लेंगी सात फेरे

Fri, 30 Oct 2020 03:11 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/manav.manglani
'सिंघम' फेम अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपने ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को सभी से छुपाकर रखा था। शादी की रस्मों के लिए होटल रवाना होने से पहले काजल फोटोग्राफर्स को पोज देती देखी गईं। काजल ने इस दौरान गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। उनके साथ उनकी मां वीना भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/manav.manglani
काजल अग्रवाल की बहन निशा अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहे थे। सभी के लिए यह एक भावुक कर देने वाला पल है। हर कोई होने वाली दुल्हन के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहता है।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/manav.manglani
काजल जब फोटोग्राफर्स के सामने आईं तो उन्होंने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था हालांकि उन्होंने उसे ढक रखा था। पंजाबी शादियों में चूड़ा का खास महत्व होता है। मामा की ओर से यह होने वाली दुल्हन को दिया जाता है।  
 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
काजल के होने वाले पति गौतम किचलू पेशे से बिजनेसमैन हैं। उन्होंने विदेश से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री ली है। गौतम पहले मेरिल लिंच और KPMG के साथ काम करते थे। अब उनका खुद का एक डिजाइन स्टूडियो है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/wekafawa
बता दें कि 29 अक्तूबर को काजल अग्रवाल की हल्दी सेरेमनी हुई। अभिनेत्री प्री वेडिंग सेरेमनी में खूब एंजॉय करती दिखीं। पीले रंग की पारंपरिक ड्रेस पहने काजल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने फूलों से बनी माला पहनी है। कोरोना काल को देखते हुए केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शादी में मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें