फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार काजल अग्रवाल ने कही दिल की बात, बोलीं- 'ना कहने में कभी बहुत देर नहीं होती'

Wed, 04 Nov 2020 09:42 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial, wekafawa
बॉलीवुड और साउथ इंडियन इंडस्ट्री में अपना दम दिखाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। काजल ने अपनी शादी को प्राइवेट सेरेमनी रखा था लेकिन उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। वहीं अब शादी के बाद पहली बार काजल ने फैंस के साथ अपने दिल की बात साझा की है।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : instagram
काजल ने शादी की तो सारी तस्वीरें शेयर कीं लेकिन अब उन्होंने अपने दिल की बात किसी से भी शेयर नहीं की थी। फोटोज के अलावा काजल ने शादी के बाद अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि वे शादी के बाद जीवन में किस तरह का बदलाव चाहती हैं और जिस कोरोना से सारी दुनिया प्रभावित है उसे लेकर उनकी प्रतिक्रिया क्या है।
विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @wekafawa
काजल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में काजल ने लिखा, 'ना कहने में कभी बहुत देर नहीं होती। मुझे पता है कि मैं थोड़ी लेट हो चुकी हूं। मुझे ये पहले ही कह देना चाहिए था। मुझे दुख है कि मैं ये देरी से कह रही हूं मगर अपनी भावनाएं व्यक्त करने का ये सही समय है। बाद में पछताने से ज्यादा बेहतर होता है कि हम पहले ही ना कह दें। मैंने नहीं सोचा था कि एक छोटा सा वायरस दुनियाभर को हिला कर रख देगा।'

4 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
आगे काजल लिखती हैं, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर इस वायरस को मात दें और इससे सहमे रहना बंद करें। अब समय आ गया है कि हम सब इस वायरस को करारा जवाब दें। आज हम जो निर्णय लेंगे वो आने वाले सालों में हमारा भविष्य निर्धारित करेगा। वायरस के आने के 11 महीनों बाद इतना तो निश्चित ही हुआ है कि हमने इससे बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त कर लिए हैं। बस भय से बाहर आने की जरूरत है। मैं पुराने तौर तरीके छोड़कर नए सिरे से जीवन शुरू करने की तरफ बढ़ रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
गौरतलब है कि काजल अग्रवाल 30 अक्तूबर को शादी के बंधन में बंधी थीं। काजल ने बिजनेसमैन गौतम किचलू संग सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी मुंबई के ताज होटल से परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के बीच हुई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं।

पढ़ें: 'लगान' के सेट पर हुई थी किरण राव और आमिर की पहली मुलाकात, देखते ही देखते प्यार में बदल गई दोस्ती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें