फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की सगाई की पहली तस्वीर आई सामने, होने वाले पति पर ऐसे प्यार लुटा रहीं अभिनेत्री

Tue, 13 Oct 2020 04:20 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram- @kitchlug
हाल ही में काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) ने सोशल मीडिया के जरिए घोषणा की कि वह जल्द ही शादी करने वाली हैं। काजल अग्रवाल बिजनेसमैन गौतम किचलू (Gautam Kitchlu) संग सात फेरे लेने वाली हैं। काजल ने लिखा कि वे 30 अक्तूबर को मुंबई में शादी कर रही हैं। अब उनके मंगेतर गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @kajalaggarwalofficial
अपने मंगेतर गौतम किचलू की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए अदाकारा काजल अग्रवाल ने लिखा है, ‘इस फोटो में भी आपके डिजाइन्स की झलक साफ दिख रही है।’ गौतम किचलू की ये तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं। इस तस्वीर पर कमेंट करने वालों की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन

3 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू के साथ रिश्ते की बात का एलान करते हुए बताया था कि ये क्यूट कपल 30 अक्तूबर के दिन मुंबई में निजी समारोह में शादी करने वाले हैं।  एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया था कि वह शादी के बाद भी अपना काम जारी रखेंगी और लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। कोरोना को देखते हुए वेडिंग सेरेमनी में सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। 

4 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @kajalaggarwalofficial
काजल की शादी को लेकर चर्चाएं काफी लंबे समय से चल रही हैं। खबरें आती हैं और धीरे-धीरे दम तोड़ देती हैं लेकिन काजल ने कभी इन पर कोई सफाई नहीं दी है। इस बार काजल ने खुद नाम जाहिर किया है बिजनेसमैन गौतम किचलू का। काजल गौतम से शादी करने वाली हैं। गौतम पेशे से एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @kajalaggarwalofficial
काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है। बता दें कि काजल अग्रवाल ने फिल्म क्यूं! हो गया ना से 2004 में बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें