फिल्म सिंघम से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजल अग्रवाल का 19 जून को जन्मदिन होता है। बॉलीवुड में पहुंचना कोई आसान काम नहीं है। फिल्मों में लीड रोल पाने के लिए कभी-कभी एक कलाकार को बहुत ही छोटे स्तर से अपने करियर की शुरुआत करनी पड़ती है। ऐसे में उसको स्पॉट ब्वॉय, लाइट मैन यहां तक कि लीड एक्टर के बैकग्राउंड में भी डांस करना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो काजल अग्रवाल ने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। बताया जाता है कि वह फिल्म 'क्यूं हो गया ना' में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आई थीं। ऐसे ही बॉलीवुड के ये 5 सुपरस्टार हैं जो फिल्मी परदे के बैकग्राउंड से उठकर सामने आए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
shahid kapoor
शाहिद कपूर भले ही एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं लेकिन फिल्मों में एक्टर बनने की सफलता उन्होंने खुद हासिल की है। बता दें कि वह अपने शुरुआती दौर में ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्म ताल के एक गाने “कही आग लगे लग जाए ” में बतौर बैकग्राउंड डांसर नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
Daisy Shah
- फोटो : file photo
सलमान खान बॉलीवुड के गॉडफादर हैं। उन्होंने कई लोगों को स्टार बनाया है। इसमें एक्ट्रेस डेजी शाह का भी नाम शामिल है। बता दें कि डेजी शाह फिल्म तेरे नाम के एक गाने में सलमान के साथ बैकस्टेज डांसर रही है। एक्ट्रेस डेजी शाह बॉलीवुड में मशहूर कोरियोग्राफर हैं और फिल्म रेस 3 और जय हो में भी वह सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं।
4 of 6
remo dsouza
- फोटो : file photo
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह कभी शाहरुख की फिल्म परदेस के एक सुपरहिट सॉन्ग मेरी महबूबा में बैकग्राउंड में डांस करते नजर आए थे उन्होंने कई फिल्मों में ऐसे डांस करके अपना गुजारा किया था, लेकिन आज वह बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
5 of 6
dia mirza
- फोटो : social media
बॉलीवुड में एक्ट्रेस दीया मिर्जा का फिल्मी करियर बेहद छोटा रहा है, लेकिन फिल्मों में आने का उनका संघर्ष बहुत ही बड़ा रहा है। दीया साउथ की फिल्म “इन सवासा कात्रे” में एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर थीं।
आखिर में फिल्म मुन्नाभाई एमीबीबीएस और लगे रहो मुन्नाभाई से अपनी इमेज बनाने वाले एक्टर अरशद वारसी का बॉलीवुड में आने का सफर कुछ आसान नहीं रहा है। उन्होंने जितेन्द्र की सुपरहिट फिल्म “आग से खेलेंगे” के एक गाने में बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।