फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kajal Aggarwal Wedding: पहली बार देखें काजल अग्रवाल की शादी का एलबम, फेरों के समय लग रही थीं बला की खूबसूरत

Fri, 30 Oct 2020 10:12 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल शुक्रवार को शादी के बंधन बंध गईं। उन्होंने बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ सात फेरे लिए। शादी का आयोजन मुंबई के ताज होटल में किया गया। कोरोना वायरस के चलते कार्यक्रम में परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हो पाए। लेकिन इस शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। चलिए आपको दिखाते हैं काजल और गौतम की शादी का वेडिंग एलबम।
विज्ञापन

2 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
शादी की ये तस्वीर वरमाला के बाद की है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू की चेहरे की मुस्कुराहट साफ बता रही है कि दोनों एक दूसरे को अपना बनाकर कितना खुश हैं।
विज्ञापन

3 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
शादी के इस तस्वीर में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक साथ सोफे पर बैठे हुए हैं। काजल मंत्र पढ़ रहे पंडित जी को देख खुश हो रही हैं। तस्वीर देखकर लग रहा कि जरूर वहां कुछ मजाकिया बात का जिक्र हुआ है।

4 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
ये वो तस्वीर है जिसका इंतजार काजल अग्रवाल के फैंस लंबे समय से कर रहे थे। गौतम किचलू के साथ फेरे लेती हुईं काजल बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं हाथ पकड़कर अग्नि को साक्षी मान फेरे लेते गौतम आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
अगली तस्वीर भी फेरों की ही है। इसमें दुल्हन बनीं काजल अग्रवाल इस बार गौतम किचलू का हाथ थामकर आगे चल रही हैं। लाल रंग का लहंगा काजल की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। वहीं शेरवानी में गौतम भी हैंडसम लग रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू - फोटो : Instagram
एक दूसरे का हाथ थामे पति-पत्नी की खुशी साफ झलक रही है। एक दूसरे को निहारते गौतम किचलू और काजल अग्रवाल अब सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो चुके हैं। और ये खूबसूरत तस्वीर इस बात की गवाह बन चुकी है। 

आठ साल पहले डायना पेंटी ने इस फिल्म से की थी अभिनय की शुरुआत, जानें उनके बारे में खास बातें

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें