फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपों पर कैलाश खेर ने अब दी सफाई, बोले - 'गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं'

Tue, 09 Oct 2018 10:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Kailash Kher
तनुश्री दत्ता ने जब से यौन शोषण के आरोप लगाए हैं तब से एक से बाद एक लगातार खुलासे हो रहे हैं। आए दिन इन आरोपों में बॉलीवुड के कई चेहरे फंसते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सिंगर कैलाश खेर भी इन आरोपों का शिकार हो चुके हैं। कैलाश खेर पर यौन उत्पीड़न का आरोप पत्रकार नताशा हेमरजानी के अलावा विदेशी पत्रकार ने भी लगाए हैं।  जिस पर अब कैलाश खेर ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी सफाई दी है।
विज्ञापन

2 of 6
kailash kher - फोटो : अमर उजाला
कैलाश खेर ने कहा - 'जब इन आरोपों का पता चला तो बहुत निराशा हुई। मुझे इस बात के बारे में तब पता चला जब मैं पटना में था। मुझे नहीं याद है कि कभी ऐसी कोई घटना हुई है। मेरी छोटी सी दुनिया है और उसी में व्यस्त रहता हूं। अगर फिर भी किसी को कोई गलतफहमी हुई है तो मैं माफी चाहता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं और उनके साथ काम कर चुके हैं वह जानते हैं कि मैं इंसानियत का कितना सम्मान करता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
गीतकार कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला
कैलाश खेर यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा - 'खास तौर पर महिलाओं का कितना सम्मान करता हूं। उन महिलाओं का खासतौर पर सम्मान करता हूं जो मीडिया में काम करती हैं क्योंकि उनका काम बहुत मुश्किल हैं।'  आपको बता दें, कैलाश खेर और जुल्फी सैयद के खिलाफ फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया है। नताशा ने ट्वीट किया कि 'मेरा मी टू कैंपेन सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद के खिलाफ है। ये साल 2006 की बात है जब मैंने मुंबई, हिंदुस्तान टाइम्स में बतौर फोटो जर्नलिस्ट ज्वाइन किया था।'

4 of 6
kailash kher - फोटो : अमर उजाला
नताशा ने लिखा - 'मैं और मेरी एक महिला सहकर्मी को कैलाश खेर के घर एक इंटरव्यू के लिए भेजा गया, जिससे मैं उनकी फोटो ले सकूं। इंटरव्यू के दौरान कैलाश हमारे एकदम पास आकर बैठ गया। वह बार-बार हमारी जांघों पर हाथ रखने की कोशिश कर रहा था। हम वहां इंटरव्यू खत्म करके जल्दी ही निकलकर भागे। जुल्फी सैयद के साथ भी मुझे ऐसा ही कुछ सामना करना पड़ा। एक इवेंट को कवर करने के लिए कई फोटोग्राफर्स, पत्रकार, मॉडल और कुछ दूसरे लोगों को एक क्रूज शिप पर बुलाया गया। मैं अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ उस इवेंट को कवर करने के लिए पहुंची।'

 
विज्ञापन

5 of 6
zulfi syed
इस दौरान जुल्फी और वहां मौजूद दूसरे मॉडल से हमारी बातचीत हुई। मैंने अपना फोन जुल्फी के कमरे में चार्ज के लिए लगा दिया था। डिनर और डांस खत्म करने के बाद मेरी सहकर्मी सोने के लिए चली गई। वहां पर मैं कुछ दूसरे मॉडल और जुल्फी के साथ थी। उसने मुझे किस किया और मैंने भी उसे। फिर हमने डिसाइड किया कि इस बात को हम यहीं खत्म करते हैं और ज्यादा नहीं सोचते। उसके बाद मैं सोने के लिए जाने लगी। तभी मुझे याद आया कि मेरा फोन जुल्फी के कमरे में ही है। मैंने उससे पूछा कि क्या मैं अपना फोन ले लूं। मेरे अंदर घुसते ही जुल्फी ने दरवाजा बंद कर दिया। और जबरन मुझे खींचकर किस करने लगा हालांकि अगले दिन जुल्फी सैयद ने मुझसे माफी मांग ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zulfi syed
केवल नताशा ही नहीं एक विदेशी पत्रकार भी कैलाश खेर की उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। इस बारे में उन्होंने पत्रकार और लेखक संध्या मेनन को मैसेज कर बताया। विदेशी पत्रकार ने लिखा कि 'हाय संध्या, काश मेरे पास इतनी हिम्मत होती कि मैं अपना नाम जाहिर कर पाती लेकिन मैं सिंगर कैलाश खेर के साथ अपने मी टू मूवमेंट को शेयर करना चाहती हूं। पत्रकार ने संध्या को बताया कि 'कैलाश खेर मस्कट में एक बुटीक में पहुंचे थे। वहां पर कुछ और महिलाएं, फोटोग्राफर और मेरे बॉस थे। बदकिस्मती से मैं कैलाश के पास ही बैठी थी। जब भी वो बात करते तो किसी न किसी बहाने से मेरी जांघों को छूने की कोशिश करते।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें