विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी-2' में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकीं बाल कलाकार तुनिषा शर्मा अब बड़ी हो गई हैं। हाल ही की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 4
चंडीगढ़ की रहने वाली तुनिषा शर्मा का जन्म 4 जनवरी 2002 को हुए था। कहानी-2 फिल्म के दौरान उनकी उम्र महज 14 साल थी। बताया जा रहा है कि तुनिषा ने अभी तक एक्टिंग की कोई क्लास नहीं ली है।
विज्ञापन
3 of 4
'कहानी-2' के अलावा तुनिषा ने फिल्म 'फितूर' में भी काम किया है। उनके बारे में यह भी कहा जाता है कि वह कैटरीना कैफ जैसी दिखती हैं। वह 'महाराणा प्रताप' और 'शेर-ए-पंजाब' जैसे कई टीवी सीरियल में भी काम कर चुकीं हैं।
आपको बता दें कि फिल्म कहानी-2 में तुनिषा शर्मा ने 'मिनी' का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके और विद्या बालन के अलावा एक्टर अर्जुन रामपाल भी थे। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।