फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक ने तोड़ी चुप्पी तो कंगना की बहन ने फिर किया पलटवार, सुजैन को भी लिया लपेटे में

Fri, 06 Oct 2017 08:04 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
सुपरहीरो ऋतिक रोशन और बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना के बीच बढ़ रहे विवाद में कंगना की बहन रंगोली एक बार फिर कूद गईं हैं। बता दें ऋतिक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक लंबा सा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें उन्होंने कंगना का नाम लिए बगैर ही उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया था।
विज्ञापन

रंगोली ने ऋतिक को बताया झूठा

2 of 5
Hrithik Roshan
जबकि रंगोली ने ऋतिक के पोस्ट के साथ-साथ एक बार फिर करारा जवाब देते हुए उनकी पूर्व पत्नी सुजैन को भी घेरे में लिया। उन्होंने ऋतिक के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए लंबे-चौड़े स्टेटमेंट पर रंगोली ने काफी ट्वीट्स किये हैं और ऋतिक के दिये सबूतों को झूठा साबित किया है।
विज्ञापन

ऋतिक ने सोशल मीडिया के जरिए किया था खुलासा

3 of 5
Hrithik Roshan
वहीं, ऋतिक ने कंगना के साथ अपने संबंधों को गलत बताया था और कहा कि वे इस महिला से कभी पर्सनली मिले ही नहीं हैं। ऋतिक ने यहां तक भी कहा कि कंगना ने जो उनसे मिलने के आरोप लगाए हैं वे सरासर झूठे हैं क्योंकि 'मैं उन दिनों पेरिस गया ही नहीं था चाहे तो मेरी पासपोर्ट डिटेल चेक कर लें।' 

रंगोली ने पहले भी आड़े हाथ लिया था ऋतिक को

4 of 5
ऋतिक रोशन और कंगना
इससे पहले भी रंगोली का गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने ऋतिक को सोशल मीडिया पर आड़े हाथ लिया था । इसके लिए रंगोली ने एक-एक कर कई ट्वीट किए थे जिनमें उन्होंने ऋतिक को खरी-खोटी सुनाई थी और अब फिर से उनके पोस्ट पर उन्हें झूठा करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली ने कहा, अंकल अपने बीवी-बच्चों पर ध्यान दो

5 of 5
Hrithik Roshan
रंगोली ने लिखा था, 'कंगना जैसी जवान, खूबसूरत, टेलेंटिड और अमीर लड़की को तुम जैसे अंकल को पीछे करने की कोई जरूरत नहीं है। हमेशा से तुम ही उसके पीछे थे, वो कभी तुम्हारे पीछे नहीं पड़ी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें