फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के निधन की खबर सुनते ही अमिताभ भावुक, सेलेब्रिटीज ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Tue, 01 Jan 2019 12:10 PM IST
शशांक गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Kader Khan
हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता कादर खान का निधन हो गया है। वह 81 साल के थे। बेटे सरफराज ने कादर खान के निधन की पुष्टि की है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ समय से कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनीतिक हस्तियों और आम लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
amitabh and kader khan - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बिग बी ने लिखा-  कादर खान का निधन.. बेहद दु:खद और निराशाजनक समाचार.. मेरी प्रार्थना और संवेदना। एक शानदार मंच कलाकार दयालु और निपुण प्रतिभा के धनी। मेरी ज्यादातर सफल फिल्मों के आप लेखक रहे... बेहतरीन गणितज्ञ।
 

 
विज्ञापन

3 of 7
kader khan
केंद्रीय मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने उनके निधन पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा- अगर आपने 80-90 के दशक में कादर खान साहब को देखा है तो आप उनके मैजिक को जानते होंगे। मैं कादर खान साहब से कभी मिल नहीं पाई लेकिन अगर मुलाकात होती तो जरूर कहती है कि शुक्रिया हंसाने के लिए।

 

4 of 7
kader khan - फोटो : File Photo
अभिनेता और सांसद परेश रावल ने कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा- आपकी आत्मा को शांति मिले कादर खान साहब।
 




 
विज्ञापन

5 of 7
kader khan
अर्जुन कपूर ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने लिखा- एक अभिनेता और एक लेखक जिन्होंने एक पीढ़ी को परिभाषित किया है। आपकी कमी को भरा नहीं जा सकता है। #KaderKhan
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने कादर के निधन पर शोक जताते हुए एक  इमोशनल वीडियो शेयर किया है।


 
विज्ञापन

6 of 7
kader khan
कादर खान के निधन से दु:खी वरुण धवन ने लिखा- कादर खान साहब को श्रद्धांजलि। मेरी प्रेरणाओं में से एक और सचमुच अदाकारी, लेखन और मंच कला के प्रतीक। मेरे पिता के सिनेमा में उनका योगदान असीमित है बिल्कुल उनके हुनर की तरह। आपकी सभी को बहुत याद आएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kader khan
कादर खान के बेटे सरफराज ने पीटीआई को बताया, 'मेरे डैड हमें छोड़कर चले गए हैं। कनाडा के टाइम के मुताबिक 31 दिसंबर शाम छह बजे उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे दोपहर को कोमा में चले गए थे। वे 16-17 हफ्ते से अस्पताल में थे। उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। हमारा पूरा परिवार यहीं पर है और हम यहां लंबे समय से रह रहे हैं। हम सबकी दुआओं के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें