फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के अंतिम दर्शन को भी तरस जाएंगे भारत के फैंस, निधन की खबर सुन रो पड़ा पूरा बॉलीवुड

Tue, 01 Jan 2019 11:22 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kader khan - फोटो : twitter
कादर खान के निधन की खबर से पूरे देश में नए साल का जश्न का ठंडा पड़ गया है । बॉलीवुड ने एक दिग्गज एक्टर, कॉमेडियन और राइटर को खो दिया है । 81 साल के कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली । कादर खान के निधन की खबर को उनके बेटे सरफराज ने कंफर्म किया है । 
विज्ञापन

2 of 6
kader khan
कई सालों से कादर खान कनाडा में रह रहे थे । कादर खान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कनाडा में ही होगा । कादर खान के करीबी रिश्तेदार अहमद खान ने बताया, 'कादर खान अपनी पत्नी हजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ रहते थे । उनका अंतिम संस्कार टोरंटो के कब्रिस्तान में होगा ।'
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Kader khan - फोटो : twitter
सरफराज ने बताया, 'मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। उन्होंने 31 दिसंबर को शाम 6 बजे अंतिम सांस ली।' उन्होंने बताया कि कादर खान दोपहर में ही कोमा में चले गए थे। सरफराज ने कहा, 'हमारे परिवार के सभी सदस्य यहां हैं और हम यहीं रहते हैं इसीलिए हमने यहीं अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है।'
 

 

4 of 6
kader khan
कादर खान 15-16 दिन से कनाडा के अस्पताल में भर्ती थे । अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी । इस खबर को कादर खान के बेटे सरफराज ने झूठा बताया था । वहीं सोशल मीडिया पर भी कादर खान के निधन की अफवाह उड़ने पर यूजर्स ने गुस्सा दिखाया था ।
 

 
विज्ञापन

5 of 6
कादर खान सरफराज खान
कादर खान के निधन से पूरा बॉलीवुड गमगीन हो गया है । एफटीआईआई के पूर्व अध्यक्ष और एक्टर गजेंद्र चौहान ने कादर खान के निधन पर दुख जताया । उन्होंने कहा, 'कादर खान एक संपूर्ण कलाकार और कंप्लीट राइटर थे । हम सब दुआ कर रहे थे कि वो ठीक हो जाएं । ये बहुत दुखद है । भगवान उनकी आत्मा को शांति दे । उनकी कलम में बहुत ताकत थी ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने बेटों के साथ कादर खान
बता दें कि कादर खान के निधन से सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं । कादर खान के फैंस उनके निधन से बेहद दुखी हैं । अमिताभ बच्चन ने भी उनकी सलामती की दुअा की थी लेकिन कादर खान जिंदगी की जंग हार गए । शक्ति कपूर भी कादर खान के निधन की खबर सुन रोने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें