कादर खान के निधन से पूरा देश सदमे में है। 81 साल के कादर खान ने कनाडा के अस्पताल में सोमवार शाम 6 बजे अंतिम सांस ली। भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात कादर खान के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
kader khan
सरफराज के अनुसार, दोपहर 12 बजे पार्थिव शरीर को मस्जिद ले जाया जाएगा । स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, निधन के कुछ देर पहले ही कादर साहब कोमा में चले गए थे ।
विज्ञापन
3 of 6
kader khan
मालूम हो कि कादर खान ने आखिरी बार गुरुवार को खाना खाया था। ये खाना कादर खान की बहू साहिस्ता यानी सरफराज की पत्नी ने बनाया था। इसके बाद उन्होंने अस्पताल का खाना खाने से मना कर दिया था। साहिस्ता ने उन्हें समझाया कि उनके लिए खाना बहुत जरूरी है लेकिन कादर कुछ भी खाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।
4 of 6
kader khan
- फोटो : twitter
कादर खान किसी भी बात का जवाब देने के लिए सिर्फ आंखों से इशारा कर रहे थे । यही कादर साहब के आखिरी शब्द भी थे। गुरुवार के बाद से उन्होंने अन्न का एक दाना और पानी तक नहीं पिया था । वो सिर्फ घर का खाना चाहते थे । कादर खान के दोस्त ने कहा, 'वो एक असली पठान थे ।'
विज्ञापन
5 of 6
kader khan
'5 दिन तक उन्होंने ना कुछ खाया और ना पानी पिया । इसके बावजूद वो 120 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। ये हर किसी के बस की बात नहीं थी ।' उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में गम का माहौल है। जहां अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी तक ने उनके लिए खास ट्वीट किया है।
बता दें कि कादर खान को 15-16 दिन पहले खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था । खबरों की मानें तो डॉक्टरों ने उन्हें बाइपेप वेंटीलेटर पर रखा था । इसके बाद हर घंटे उनकी हालत बिगड़ती गई।