फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी में कादर खान ने झोपड़ी में बिताए दिन, फिर ऐसे किया 45 साल तक बॉलीवुड पर राज

Tue, 01 Jan 2019 11:01 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
हिंदी सिनेमाजगत में अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों को जीतने वाले कादर खान अब हमारे बीच नहीं रहे। कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और उनकी हालत काफी दिन से काफी गंभीर बनी हुई थी। कादर खान फिल्मों का ऐसा हीरा रहे जिनकी अदाकारी की लिस्ट काफी लंबी है। कादर खान ने न केवल फिल्मों में एक्टिंग की बल्कि कई अभिनेताओं के लिए डायलॉग भी लिखे। तो चलिए आज आपको कादर खान की जिंदगी के कुछ अनसुने किस्से के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
कादर खान ने पिता अब्दुल रेहमान खान कंधार के थे तो मां इकबाल बेगर पिशिन की रहने वाली थीं। कादर खान के जन्म से पहले उनका परिवार काबुल में रहता था लेकिन तीन बड़े भाइयों की मौत के बाद कादर खान के माता-पिता घबराकर उन्हें लेकर मुंबई आ गए। 
विज्ञापन

3 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
कादर खान का बचपन काफी गरीबी में रहा। यहां तक कि वह झोपड़ी में भी रहे। कहा जाता है ति पैरों में पहनने के लिए उनके पास चप्पल तक भी नहीं हुआ करती थी। जब भी कादर खान की मां उनके गंदे पैर देखती थीं तो समझ जाती थीं कि वह मस्जिद नहीं गए। 

4 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
कहा जाता है कि कादर खान के पहले ड्रामे में एक्टिंग देखकर एक बुजुर्ग ने उन्हें 100 रुपए का नोट दिया था। कुछ साल तक तो कादर खान ने इस नोट को अपने पास रखा लेकिन बाद में गरीबी की वजह से खर्च कर दिया। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कादर खान लेखक भी थे। उनका मानना है कि अच्छा लेखक बनने के लिए जिंदगी में बहुत दुख से गुजरना जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 10
Kader Khan - फोटो : File Photo
कादर खान ने साल 1973 में पहली फिल्म 'दाग' में नजर आए थे। इस फिल्म में कादर खान वकील की भूमिका में थे। कहा जाता है कि कादर खान के कॉलेज ड्रामा में किए गए काम से दिलीप कुमार इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने कादर खान को दो फिल्मों 'सगीना' और 'बैराग' के लिए साइन कर लिया था। 
विज्ञापन

6 of 10
अपने बेटों के साथ कादर खान - फोटो : file photo
कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे। यहां तक कि राजेश खन्ना और मुमताज की साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी' के लिए कादर खान ने ही डायलॉग लिखे थे। इस काम के लिए कादर खान को 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए थे। 
विज्ञापन

7 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
फिल्मों के अलावा कादर खान ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया। कादर खान एक कॉमेडी शो लेकर आए थे जिसका नाम हंसना मत था। इस सीरियल में कादर खान के अलावा शगुफ्ता अली, अंजू महेन्द्रू और हिमानी शिवपुरी भी थीं।  अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के अलावा कादर खान ने 'हिम्मतवाला', 'कुली नंबर वन', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खून भरी मांग', 'कर्मा', 'सरफरोश' और 'धर्मवीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।

8 of 10
Kader Khan - फोटो : File Photo
कादर खान आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म 'दिमाग का दही' में नजर आए थे। साल 2013 में कादर खान को फिल्मों में योगदान के लिए साहित्य शिरोमनी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही कादर खान बेस्ट कॉमेडियन और बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड भी जीत चुके हैं। 

9 of 10
kader khan - फोटो : File Photo
कहा जाता है कि एक वक्त ऐसा था कि कादर खान हीरोइनों से ज्यादा फेमस हो गए थे और दर्शक पोस्टर में उन्हें देखने के बाद ही फिल्म की टिकट खरीदते थे। कादर खान लंबे वक्त से सिनेमाजगत से दूर हैं और बेटे और बहू के साथ कनाडा में रहते हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
kader Khan - फोटो : twitter
करीब 45 साल तक उन्होंने बॉलीवुड में राज किया। सोशल मीडिया पर कई बार कादर खान के निधन की अफवाह उड़ चुकी है। इस अफवाह पर उनका परिवार दुख भी जता चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें