फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान की तबीयत बिगड़ते ही बिग बी ने मांगी दुआ, जारी है जिंदगी की जंग

Sat, 29 Dec 2018 10:21 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amitabh and kader khan - फोटो : File Photo
बॉलीवुड में 45 साल तक लोगों को अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाने वाले एक्टर कादर खान कनाडा के अस्पताल में भर्ती है। कहा जा रहा है कादर खान के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। कादर खान की खराब तबीयत की खबर मिलते ही सिनेमाजगत में दुआओं का सिलसिला जारी है। इस बीच बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक इमोशनल पोस्ट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
kader khan and amitabh - फोटो : twitter
अमिताभ बच्चन ने कादर खान की तस्वीर शेयर करते हुए भावुक कैप्शन लिखा है। अमिताभ बच्चन ने लिखा - 'एक हुनरमंद अदाकार और लेखक अस्पताल में है। उनकी सेहत के लिए प्रार्थना और दुआ करता हूं कि वह जल्दी ठीक हो जाए। मैंने उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखा है। उन्होंने मेरी फिल्मों के लिए बेहतरीन राइटिंग की है। उनका साथ बहुत अच्छा गुजरता है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे गणित पढ़ाते थे।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
kader khan - फोटो : File Photo
अमिताभ बच्चन और कादर खान ने कई सारी फिल्मों में एक साथ काम किया है। इन फिल्मों में मिस्टर 'नटरवरलाल', 'सुहाग', 'हिंदुस्तान की कसम', 'देश प्रेमी', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दो और दो पांच', 'परवरिश', 'सूरमा भोपाली', 'अदालत' 'मुकद्दर का सिकंदर' के अलावा कई और फिल्में हैं। कादर खान ने न केवल अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की बल्कि कई फिल्मों में उनके लिए डायलॉग भी लिखे हैं। 

4 of 5
kader khan - फोटो : twitter
न केवल अमिताभ बच्चन बल्कि फैंस भी सोशल मीडिया पर कादर खान की सलामती की दुआ कर रहे हैं। एक फैन ने सोशल मीडिया पर कादर खान और अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर की और कादर खान की सलामती की दुआ की। वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'भगवान करे वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। बॉलीवुड के सबसे होनहार कॉमेडियन हैं कादर खान।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kader Khan - फोटो : twitter
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान अपनी आंखों से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। बाइपेप वेंटीलेटर हटा लिया गया है और वह अप वाल्वे ऑक्सीजन पर है। कहा जा रहा है कि कादर खान की पत्नी और बेटा शहनवाज अभी भी मुंबई में है और किसी भी वक्त कनाडा के लिए रवाना हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें