फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान के निधन पर पूरे बॉलीवुड ने जताया था शोक, एक भी स्टार अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा

विज्ञापन
1 of 5
kader khan - फोटो : twitter
कादर खान के पार्थिव शरीर का कनाडा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पहले कादर खान के पार्थिव शरीर को मस्जिद में रखा गया था। यहां आखिरी नमाज और अन्य रस्में अदा की गईं। अंतिम संस्कार के वक्त कादर खान का पूरा परिवार मौजूद था। 
विज्ञापन

2 of 5
kader khan funeral
कादर खान के फ्यूनरल के वक्त की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो में उनके बेटे भी नजर आ रहे हैं। कादर खान के बेटे सरफराज अपने पिता के बारे में बोलते हुए भावुक हो गए। वहीं कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
kader khan and Govinda
यहां दुख की बात ये थी कि कादर खान के निधन के बाद बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी लेकिन एक भी स्टार कनाडा नहीं पहुंचा। निधन के बाद अमिताभ बच्चन, अर्जुन कपूर, गोविंदा और रवीना टंडन जैसे स्टार्स ने शोक जताया था। 



 

4 of 5
kader khan
गोविंदा ने कहा था कि कादर खान उनके पिता की तरह थे। वो भी कनाडा जाने का समय नहीं निकाल पाए। बता दें कि कादर खान का निधन 31 दिसंबर को शाम 6 बजे हो गया था। उन्हें सांस लेने की दिक्कत के चलते टोरंटो के अस्पताल में बाइपैप वेंटिलेटर पर रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kader khan
कादर खान के दोस्त ने कहा, 'वो एक असली पठान थे । 5 दिन तक उन्होंने ना कुछ खाया और ना पानी पिया । इसके बावजूद वो 120 घंटे तक जिंदगी से जंग लड़ते रहे। ये हर किसी के बस की बात नहीं थी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें