आज बॉलीवुड के शानदार अभिनेता कादर खान का जन्मदिन है। आज वो अपना 80वां जन्मदिन मना रहे हैं। कादर खान ने अपने करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्में की हैं। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कई रोचक किस्से।
विज्ञापन
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
2 of 8
कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।
विज्ञापन
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
3 of 8
कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता है। वो कॉलेज के समय में अभिनय में भाग लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म 'दाग' थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे।
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
4 of 8
कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए की फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया है। उनका शो 'हंसना मत' काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। कादर खान को 9 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए नॉमिनेट किया गया है।
विज्ञापन
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
5 of 8
यहां खास बात यह है कि कादर खान कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। कुछ समय पहले कादर खान की मौत की झूठी खबर फैल गई थी। इसके बाद उन्होंने खुद सामने आकर लोगों को बताया था कि वो जिंदा हैं और सही सलामत हैं। कादर खान अश्लील और डबल मीनिंग डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। जिसके लिए उन्हें लोगों से काफी बुराई भी सुनने को मिली थी।
विज्ञापन
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
6 of 8
कुछ समय पहले कादर खान ने डायरेक्टर फौजिया अर्शी की फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' में काम किया था। फौजिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कादर खान बहुत बीमार रहते हैं। लेकिन उनकी फैमिली उनका बिलकुल भी ख्याल नहीं रखती है। उन्होंने बताया कि कादर खान इलाज के लिए बाबा रामदेव के आश्रम गए थे। वहां उनकी हालत में सुधार हो रहा था।
विज्ञापन
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
7 of 8
उन्होंने व्हीलचेयर से उठकर चलना शुरू कर दिया था। रामदेव ने उनके बेटों से कहा कि उन्हें थोड़ा वक्त और दें वो उन्हें पूरी तरह ठीक कर देंगे। लेकिन कादर के बेटे उन्हें 15 दिन में ही घर वापस ले गए। कादर खान के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा कद्दुस ही कादर खान का ख्याल रखता है। वो इसी बेटे के साथ कनाडा में रहते हैं।
Bday Spcl: कॉमेडी किंग कादर खान का ये हो गया है हाल, पत्नी और बेटे नहीं रखते ख्याल
8 of 8
फौजिया ने बताया कि कादर खान को लगता है कि लोग उन्हें पूरी तरह से भूल चुके हैं। उन्हें कोई भी फोन नहीं करता और ना ही उनका हाल-चाल जानने की कोशिश करता है। सिर्फ अमिताभ बच्चन ही उन्हें कॉल करते हैं। कादर खान को इस बात का बहुत दुख है कि उन्होंने इंडस्ट्री के लिए इतना कुछ किया लेकिन आज तक उन्हें पद्दमश्री जैसे सम्मान का हकदार नहीं समझा गया। कादर खान ने अपने दिल के सारे गम फौजिया के साथ शेयर किए थे।