फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल के थे कादर खान, इस आर्ट से दूर से ही जान लेते थे किस भाषा में बात कर रहा है सामने वाला

Wed, 02 Jan 2019 03:08 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kader khan
कादर खान को बॉलीवुड में कॉमेडी का अव्वल दर्जे का किंग माना जाए तो कोई गलत नहीं होगा। उनके बारे में ये पांच बड़ी बातें बताने से पहले आपको बता दें कि बीते साल 31 दिसंबर को कनाडा में उनका निधन हो गया और आज उनका अंतिम संस्कार होना है। उनके निधन से देशभर में गम का माहौल है और उनके साथ फिल्मों में काम करने वाले को-स्टार भी इस निधन से बेदह सदमे हैं। आइए जानते हैं कॉमेडी के सरताज रहे कादर खान के बारे में ये 5 बड़ी बातें...
विज्ञापन

2 of 7
kader khan
बता दें कि कादर खान बेहद गरीबी में पढ़े थे। कादर खान का बचपन काफी गरीबी में रहा। यहां तक कि वह झोपड़ी में भी रहे। कहा जाता है कि पैरों में पहनने के लिए उनके पास चप्पल तक भी नहीं हुआ करती थी। जब भी कादर खान की मां उनके गंदे पैर देखती थीं तो समझ जाती थीं कि वह मस्जिद नहीं गए। कादर खान के पहले ड्रामे में एक्टिंग देखकर एक बुजुर्ग ने उन्हें 100 रुपए का नोट दिया था। कुछ साल तक तो कादर खान ने इस नोट को अपने पास रखा लेकिन बाद में गरीबी की वजह से खर्च उन्हें अपनी पहली कमाई खर्च करनी पड़ी। फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कादर खान लेखक भी थे। उनका मानना था कि अच्छा लेखक बनने के लिए जिंदगी में बहुत दुख से गुजरना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 7
कादर खान - फोटो : पीटीआई
कादर खान का परिवार अफगानिस्तान से भारत आया था। कादर खान के पिता अब्दुल रहमान खान कंधार के थे और मां इकबाल बेगर पिशिन की रहने वाली थीं। कादर खान के जन्म से पहले उनका परिवार काबुल में रहता था लेकिन तीन बड़े भाइयों की मौत के बाद कादर खान के माता-पिता घबराकर उन्हें लेकर मुंबई में रहने लगे। 

4 of 7
kader khan
कादर खान कई भाषाओं के अच्छे जानकार थे और दूर से बिना आवाज सुने भी वह लिप रीडिंग करने में सक्षम थे। बात करें उनके वर्क फ्रंट की तो कादर साल 1973 में पहली फिल्म 'दाग' में नजर आए थे। इस फिल्म में कादर खान वकील की भूमिका में थे। गौरतलब है कि कादर के कॉलेज ड्रामा में किए गए काम से दिलीप कुमार इतने इंप्रेस हुए थे कि उन्होंने कादर खान को दो फिल्मों 'सगीना' और 'बैराग' के लिए तुरंत साइन कर लिया था।
विज्ञापन

5 of 7
kader khan
कादर ने पढ़ाई कैसे की थी, यह भी बेहद रोचक किस्सा है। अफगानिस्तान में पैदा होने के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई और काम भारत में किया। स्कूल की पढ़ाई करने के बाद कादर खान ने बॉम्बे यूनिवर्सिटी की इस्माइल युसूफ कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग की लेकिन आपको बता दें कि कादर खान फिल्मों में आने से पहले प्रोफेसर थे।
विज्ञापन

6 of 7
kader khan - फोटो : ट्विटर
उनकी मां ने उन्हें बताया था कि जीवन में केवल पढ़ाई ही साथ देती है, इसलिए खूब पढ़ना चाहिए।  कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे। यहां तक कि राजेश खन्ना और मुमताज की साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी' के लिए कादर खान ने ही डायलॉग लिखे थे। इस काम के लिए कादर खान को 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kader khan
फिल्मों के अलावा कादर खान ने टीवी इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमाया था। कादर खान एक कॉमेडी शो लेकर आए थे जिसका नाम 'हंसना मत' था। इस सीरियल में कादर के अलावा शगुफ्ता अली, अंजू महेन्द्रू और हिमानी शिवपुरी भी थीं। अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों के अलावा कादर ने 'हिम्मतवाला', 'कुली नंबर 1, आंटी नबंर 1 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खून भरी मांग', 'कर्मा', 'सरफरोश' और 'धर्मवीर' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें