बॉलीवुड फिल्मों में रोमांस का हर एंगल देखने को मिलता है। कहीं प्यार में कुर्बानी देखने को मिली तो कहीं दोस्ती को ही प्यार बता दिया गया। इश्क, मोहब्बत और प्यार के जितने भी रंग हैं उन सभी को बॉलीवुड ने अपनी फिल्मों में बखूबी दिखाया है। यही वजह है कि रोमांटिक फिल्मों को हमारे देश में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि फिल्मों में लड़कियों के पीछा करने और उन्हें प्यार में पड़ने के लिए मजबूर कर देने वाली कहानियां भी खूब दिखाईं जाती हैं।
इन फिल्मों के हीरो से नाराज हुए दर्शक
इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता कि आम लड़के इस तरह की हरकतें करते हैं जो गलत हैं लेकिन फिल्मों में हीरो के ऐसा करने पर उसे प्यार का नाम दिया जाता है जिससे लोगों पर गलत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए आज आपको बताते है कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जो हिट हुईं लेकिन हीरो के रोमांस के अंदाज को कई दर्शकों ने काफी बुरा भला कहा।