फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कियारा ने ट्रोल्स को कबीर सिंह स्टाइल में दिया जवाब, ट्रेलर लॉन्च पर खूब दिखी शाहिद संग केमिस्ट्री

Mon, 13 May 2019 08:39 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
कियारा आडवाणी भी अब चुप नहीं रहने वाली हैं। लस्ट स्टोरीज के धमाके के बाद भले उनका पटाखा डांस फिल्म कलंक में फुस्स हो गया हो पर फिल्म कबीर सिंह का असली धमाका अभी बाकी है। अपने चेहरे पर आई सूजन को लेकर सोशल मीडिया पर कमेंट करने वालों को कियारा ने सोमवार को मुबंई में कबीर सिंह के ट्रेलर लॉन्च पर करारे जवाब दिए। क्या बोलीं कियारा, ये इस फोटो गैलरी की अगली स्टाइड्स में है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
इस ट्रेलर लॉन्च पर शाहिद कपूर के साथ कोस्टार कियारा अडवानी, निर्देशक संदपी रेड्डी वांगा और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद रहे। हॉल के अंदर का शोरगुल ऐसा कि न कुछ सुनाई पड़े और न दिखाई। किसी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर ऐसा हंगामा आमतौर पर सलमान खान की फिल्मों के इवेंट्स पर ही होता है। लेकिन, इस बार बारी शाहिद और कियारा की रही।


 
विज्ञापन

3 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
कबीर सिंह एक तेलगु फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। शाहिद ने बताया कि उन्होंने अर्जुन रेड्डी की सिर्फ आत्मा ली है, मुंबई में उसको शरीर नया दे दिया गया है। वहीं फिलम् के निर्देशक संदीप वेंगा रे़ड्डी ने भी कहा कि कबीर सिंह एक दमदार कहानी का मनोरंजक हिंदी वर्जन है और मूल फिल्म से इसके प्रस्तुतीकरण में काफी भिन्नताएं हैं।

4 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
शाहिद और कियारा की जोड़ी फिल्म में तो पहली साल नजर आने वाली है लेकिन इससे पहले दोनों म्यूजिक वीडियो 'उर्वशी' में अपनी केमिस्ट्री दिखा चुके हैं। कुछ दिनों पहले किआरा को एक और केमिस्ट्री से भी जूझना पड़ा जब ट्रोल्स ने उन पर बोटॉक्स लेने के आरोप जड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala mumbai
किआरा ने यहां कहा कि उस दिन उन्होंने अपना मेकअप खुद किया था और वह समझ नहीं पाईं कि हाईलाइटर ज्यादा लग गया है या फिर डबल चीक्स गलती से बन गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें