फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक गई ठंडे बस्ते में, अब अमिताभ की इस फिल्म की रीमेक पर शुरू हो गया काम

Thu, 22 Oct 2020 11:09 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
बीबीसी के एक पोल में पिछली सदी के महानायक का दर्जा पाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्मों का जादू नई सदी के दर्शकों पर भी सिर चढ़कर बोलता है। उनका छोटे परदे पर चलने वाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ भले इस बार अपना उतना असर न छोड़ पा रहा हो, लेकिन उनकी पुरानी फिल्मों की चर्चा अब भी जारी है। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक की कोशिशों के सिरे न चढ़ने के बाद अब उनकी एक और फिल्म ‘नमक हलाल’ के रीमेक का आयोडीन हवा में है।
विज्ञापन

2 of 5
वरुण धवन - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' बनाने वाले निर्माता मुराद खेतानी ने इस रीमेक को बनाने की तैयारी की है। वर्ष 1982 में रिलीज हुई 'नमक हलाल' को लेकर मुराद बताते हैं कि उन्होंने इस फिल्म के अधिकार खरीद लिए हैं और अब वह इसका रीमेक बनाने पर काम कर रहे हैं। फिल्म में लीड रोल के लिए वरुण धवन के नाम की चर्चा हो रही है, लेकिन वरुण ने खुद ऐसी कोई फिल्म साइन करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
नमक हलाल - फोटो : फाइल
उधर, मुराद के मुताबिक उन्होंने इस फिल्म की नई पटकथा पर काफी समय पहले काम शुरू कर दिया था। वह इसकी पटकथा पर काम तो कर ही रहे हैं, साथ ही फिल्म के लिए निर्देशक और इसके कलाकारों पर भी उनकी जद्दोजहद जारी है। मुराद ने फिल्म के लिए अब तक किसी नए नाम की घोषणा नहीं की है। फिल्म के लिए कलाकारों और निर्देशक की खोज जारी है। 'नमक हलाल' में मुख्य किरदार निभाने वालों में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, परवीन बाबी और स्मिता पाटिल जैसे कलाकार शामिल रहे हैं।

4 of 5
नमक हलाल - फोटो : फाइल फोटो
मुराद मानते हैं कि फिल्म ‘नमक हलाल’ की रीमेक के लिए ओरिजनल जैसे दमदार कलाकार आज के समय में मिलना थोड़ा मुश्किल है, फिर भी वह कोशिश करेंगे। लेकिन कास्टिंग का काम उन्होंने अब तक शुरू भी नहीं किया। मुराद का मानना है कि वह अपनी इस फिल्म की पटकथा इस साल के अंत तक या फिर नए साल की शुरुआत में ही पूरी कर लेंगे। आगे की प्रक्रिया उसके बाद ही शुरू होगी। वर्ष 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'नमक हलाल' का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया है। इस फिल्म के गीत 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी', 'आज रपट जाए तो हमें न उठाइयो' आज भी बहुत सुने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक हलाल - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म ‘नमक हलाल’ में अमिताभ बच्चन ने एक हरियाणवी युवा अर्जुन सिंह का रोल किया है, जो अपने गांव से मुंबई आ जाता है एक बड़े फाइव स्टार होटल में नौकरी करने के लिए। उसकी गंवई हरकतों से शहरी जनता के लिए हास्य पैदा होता है। इस कॉमेडी के बीच में एक सस्पेंस थ्रिलर भी चलता रहता है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर यहां नौकर और मालिक की भूमिका में हैं। वहीदा रहमान ने फिल्म में मां का शानदार किरदार निभाया है। ओम प्रकाश और परवीन बाबी के अलावा इस फिल्म में स्मिता पाटिल ने खूब वाहवाही लूटी थी।

पढ़ें: अनिल कपूर ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, लिखा- 'ये पापा कपड़े उतार कर...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें