फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2019 में सबसे ज्यादा सर्च की गई 'कबीर सिंह', इस फिल्म को मिला 10वां स्थान

Thu, 12 Dec 2019 06:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कबीर सिंह और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
2019 हिंदी सिनेमा के लिए बेहद खास रहा। इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कि तो कुछ औंधे मुंह भी गिर गईं। अच्छे कंटेंट वाली फिल्मों का पूरे साल बोलबाला रहा। हालांकि कुछ फिल्में 100 करोड़ की कमाई करके भी लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरीं। गूगल इंडिया ने 10 ऐसी हिंदी फिल्मों की लिस्ट जारी की है जिसे दर्शकों ने 2019 में सबसे ज्यादा सर्च किया। 

कबीर सिंह
इस लिस्ट में पहला नंबर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह का है। संदीप रेड्डी वांगा की तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक, कबीर सिंह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई। फिल्म का म्यूजिक दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा। हालांकि फिल्म को माहिला विरोधी बताते हुए इसकी आलोचना भी हुई लेकिन इसका फायदा फिल्म को मिला। ये फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई।
विज्ञापन

2 of 10
Avengers Endgame
एवेंजर्स एंडगेम
लिस्ट में दूसरा नाम एवेंजर्स सीरीज की फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का है। थॉर, आयरनमैन और हल्क जैसे कई सुपरहीरोज से सजी इस फिल्म को भारत में पुरानी सीरीज की फिल्मों की तरह ही ढेर सारा प्यार मिला। फिल्म न सिर्फ लंबे वक्त तक सिनेमाघरों में टिकी रही बल्कि फिल्म ने भारत में जमकर कमाई भी की। बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने सिर्फ भारत में 373.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म के नाम दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का खिताब भी है।
विज्ञापन

3 of 10
Joker Film - फोटो : file photo
जोकर
जोकिन फीनिक्स स्टारर जोकर सबसे बड़ी आर-रेटेड फिल्म( कुछ सीन बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं) है। टॉड फिलिप्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बॉलीवुड में जोकर ने जहां हंसाने का काम किया तो वहीं हॉलीवुड में इसका काम करने का अंदाज थोड़ा जुदा था। जोकर में फीनिक्स के प्रदर्शन ने उन्हें एक संभावित ऑस्कर का दावेदार बना दिया है।

4 of 10
captain marvel - फोटो : social media
कैप्टन मार्वेल
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कैप्टन मार्वेल का नाम है। फिल्म कैप्टन मार्वेल नामक सुपरहीरो किरदार के इर्द गिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म में ब्री लार्सन ने कैप्टन मार्वल की भूमिका निभाई थी। वहीं कैप्टन मार्वल 'एवेंजर्स: एंडगेम' में भी नजर आईं थीं। बता दें कि फिल्म ने भारत में कुल 84.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन

5 of 10
Super 30 - फोटो : Social Media
सुपर 30 
साल 2019 ऋतिक रोशन के लिए बेहद खास रहा। सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर बनी फिल्म सुपर 30 को लोगों ने इंटरनेट पर खूब सर्च किया। फिल्म में ऋतिक ने अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। #MeToo अभियान के तहत इस फिल्म के डायरेक्ट विकास बहल पर यौन उत्पीड़न आरोप लगा लेकिन आंतरिक जांच के बाद निर्माताओं द्वारा उन्हें मंजूरी दे दी गई। हांलाकि फिल्म इससे विवादों में रही लेकिन इसका उल्टा फायदा फिल्म को ही मिला।
विज्ञापन

6 of 10
mission mangal - फोटो : social media
मिशन मंगल
गूगल सर्च लिस्ट में 6वें नंबर पर मल्टी स्टारर फिल्म मिशन मंगल ने भी जगह बनाई है। अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, नित्या मेनन और शरमन जोशी से सजी मार्स ऑर्बिटर मिशन पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता। मिशन को सरल बनाकर दर्शकों को समझाना लोगों के दिलों को छू गया।
विज्ञापन

7 of 10
Gully Boy - फोटो : Social Media
गली ब्वॉय 
धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित गली ब्वॉय साल 2019 की एक कल्ट क्लासिक फिल्म बन गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ दूसरे कलाकारों के अभिनय को भी काफी सराहा गया। जोया अख्तर के निर्देशन में इस फिल्म को हाल ही में एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। फिल्म को 92वें ऑस्कर अकादमी अवार्ड्स के लिए नामांकन भी मिला है।

8 of 10
war film - फोटो : social media
वॉर
हिंदी सिनेमा के दो सबसे बड़े एक्शन सितारों को साथ लेकर आई फिल्म वॉर इंटरनेट पर खूब चर्चा में रही।ऋतिक रोशन-टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म पर यशराज फिल्म्स ने जमकर पैसा बहाया और इंटरनेशल एक्शन डायरेक्टर को फिल्म का हिस्सा बनाया। इसका फायदा फिल्म को हुआ।

9 of 10
Housefull 4 - फोटो : social media
हाउसफुल 4
साल के अंत महीनों में रिलीज हुई हाउसफुल 4 को हिट फिल्म नहीं माना गया इसके बावजूद फिल्म इंटरनेट पर काफी सर्च की गई। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल जैसे सितारे भी फिल्म को पार नहीं लगा पाए। हालांकि फिल्म ने अच्छी कमाई की।
विज्ञापन

10 of 10
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए विक्की कौशल ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। भारतीय सेना के शौर्य और वास्तविक घटना पर बनी इस फिल्म को लोगों ने हाथों हाथ लिया। लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने के साथ इस फिल्म अच्छी कमाई भी की। इसी वजह से ये फिल्म गूगल की सर्च लिस्ट में 10वें स्थान पर रही।

B’day Spl: ऐसे ही नहीं बनता कोई रजनीकांत जैसा मेगास्टार, ये हैं 10 खासमखास खूबियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें