शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। इस बीच शाहिद कपूर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
शाहिद कपूर
शाहिद को मीरा राजपूत और अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि इस मौके पर वह अपने परिवार को अपने फैंस और मीडिया से बचाते नजर आए।
विज्ञापन
3 of 5
शाहिद कपूर
सामने आई तस्वीरों में शाहिद की गोद में मीशा दिखाई दे रही हैं तो वहीं मीरा की गोद में जेन कपूर। बता दें जैन का जन्म पिछले साल सितंबर में हुआ था।
4 of 5
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर अपने काम के साथ- साथ अपने परिवार को पूरा समय देते हैं। शाहिद को अक्सर अपने परिवार के साथ स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं शाहिद की वाइफ मीरा राजपूत भी सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।
बता दें कि ‘कबीर सिंह’ में शाहिद के दो अलग-अलग रूप देखने को मिलेंगे। पहले में वो एक लड़की से बेइंतेहां मोहब्बत करते दिखेंगे। वहीं दूसरे में वो जिद्दी, सनकी, नशेड़ी डॉक्टर के रूप में दिखेंगे। 'कबीर सिंह' 2017 में आई तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है