फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की आत्महत्या कबीर बेदी के लिए आज भी है एक सदमा, तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं बचा पाए थे जान

Tue, 13 Apr 2021 08:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कबीर बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के दमदार एक्टर कबीर बेदी अपने करियर से ज्यादा अपनी शादियों को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। लोगों का मानना है कि कबीर बेदी एक मस्तमौला और खुश रहने वाले इंसान हैं, लेकिन कबीर बेदी के जीवन के उस मोड़ के बारे में बेहद ही कम लोग जानते होंगे, जिसने कबीर को तोड़ कर रख दिया था। आज आपको बताते हैं ऐसे ही एक घटना के बारे में जिसने उनकी जिंदगी में तूफान ला दिया था। दरअसल, उनके बेटे ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या कर ली और वो चाहकर भी कुछ कर नहीं पाए थे जिसके लिए वो आज भी खुद को दोषी ठहराते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
kabir bedi - फोटो : सोशल मीडिया
कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने महज 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। अपने बेटे के शव को कंधा देते हुए कबीर उस दिन बिल्कुल टूट गए थे। एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो अपने बेटे के आत्महत्या की बात जानते थे, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाए। ये दर्द आज तक उनके दिल में तीर की तरह चुभता है।
विज्ञापन

3 of 6
kabir bedi
इंटरव्यू में कबीर ने बताया कि, 'मुझे पता था कि मेरा बेटा आत्महत्या करने वाला है, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेंशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। इसके बाद वो मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी चला गया था। वहीं से उसकी जिंदगी बदल गई थी'।

4 of 6
kabir bedi
कबीर ने बताया कि, 'पढ़ाई के दौरान ही सिद्धार्थ डिप्रेशन में चला गया था। उसका डिप्रेशन बढ़ता ही जा रहा था और उसे सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। मैंने उसका इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे ठीक नहीं कर पाईं। मेरा ये ही प्रयास रहता कि मैं अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बना सकूं, लेकिन उसकी बीमारी बढ़ती ही जा रही थी। वो खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च करता रहता था'।
विज्ञापन

5 of 6
कबीर बेदी - फोटो : Twitter
कबीर ने कहा कि, 'एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था कि उसे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। मैं ये सारी बातें सुनकर हैरान रह गया था। मैं समझ गया था कि मुझे उसे ठीक करने के लिए और ज्यादा प्रयास करना होगा और मैं इसी कोशिश में जुट गया। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। ना वो टीवी देखता और नहीं नौकरी करना चाहता था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कबीर बेदी - फोटो : Twitter
सिद्धार्थ को हर कोई ठीक करना चाहता था, लेकिन उस पर कुछ भी असर नहीं हो रहा था। एक दिन मैंने ईमेल चैक किया तो हैरान रह गया था। उसने अपने दोस्तों को मेल किया था कि मुझे फेयरवेल देने आ जाओ और फिर उसने सुसाइड कर लिया। उसने सिर्फ एक खत छोड़ा था जिसमें लिखा था- मैं दूसरी तरफ जा रहा हूं....। मैंने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नहीं बचा सका। इस सदमे को सिद्धार्थ की मां और कबीर की पहली पत्नी प्रोतिमा भी नहीं बर्दाश्त कर पाईं और वो भी इस संसार को छोड़ कर हमेशा-हमेशा के लिए अपने बेटे के पास चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें