फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीर बेदी के जन्मदिन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा को मिले नोटिस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wed, 16 Jan 2019 08:35 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kabir bedi
कबीर बेदी आज मना रहे अपना जन्मदिन
अभिनेता कबीर बेदी का आज 73वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से ज्यादा कबीर अपनी लव-लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे। परवीन बॉबी के साथ उनके अफेयर की खबरों ने खूब लाइमलाइट बटोरी। वहीं, 70 साल की उम्र में चौथी शादी कर कबीर ने अपने फैंस को चौंकाया। कबीर बेदी और उनकी पत्नी परवीन में 29 साल का एज डिफरेंस है। 

कबीर बेदी ही नहीं इन 5 एक्टर्स ने भी रचाई अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी, दिलचस्प रही लव स्टोरी

3 शादी टूटने के बाद कबीर बेदी ने 30 साल छोटी लड़की से की थी शादी, 70 की उम्र में चाहते हैं बच्चे
विज्ञापन

2 of 5
Sonakshi Sinha
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को मिला नोटिस
37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज दिए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उसी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई है। दरअसल पेमेंट लेकर कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर सोनाक्षी सिन्हा समेत चार को नोटिस भेजे गए हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की बढ़ेंगी मुश्किलें, पुलिस ने भेजा नोटिस, शिकायतकर्ता ने दी आत्मदाह की धमकी
 
विज्ञापन

3 of 5
darshan kumar
पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक मे दिखाई देंगे दर्शन कुमार
अभिनेता दर्शन कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में दिखाई देने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं। फिल्म में विवेक ओबेरॉय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभा रहे हैं। इस बारे में निर्माता संदीप सिंह ने कहा, हमारे साथ यह दर्शन की तीसरी फिल्म है। उन्होंने हमारी फिल्म 'मैरी कॉम' से शुरुआत की। 'पीएम नरेंद्र मोदी' के लिए उनके साथ काम करना अद्भुत है। उनका किरदार कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।" 
 

4 of 5
Vikas Gupta
विकास गुप्ता के विवादित बयान
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विकास गुप्ता का कहना है कि जब बात महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने की आती है तब भारत में दोहरे मानक अपनाए जाते हैं। मेरा दृढ़ता से मानना है कि भारत एक दोगला देश है। हम अपने देश को भारत माता कहकर संबोधित करते हैं लेकिन जब बात महिलाओं को सुविधाएं देने की आती है, उन्हें वास्तव में उनका हक देने की आती है तो यहां कुछ भी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमल हासन
सामने आया 'इंडियन 2' में कमल हासन का फर्स्ट लुक
पोंगल के मौके पर कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' का फर्स्ट लुक जारी किया गया। इस पोस्टर में कमल हासन एक बार फिर से काफी एग्रेसिव अंदाज में नजर आ रहे हैं।

'2.0' के डायरेक्टर एस शंकर ने शेयर किया 'इंडियन 2' का पोस्टर, कमल हासन लीड रोल में 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें