सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता। इन दिनों ट्विटर पर कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। साल 2001 में करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का एक मीम खूब साझा किया जा रहा है। इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ में हैं। बिग बी इस दौरान फोन पर बात कर रहे हैं। तस्वीर के साथ कमेंट में लिखा हुआ है 'गेस करो हम कहां हैं?' यूजर्स फिल्म की इसी तस्वीर को साझा करते हुए मजेदार ट्वीट्स कर रहे हैं।