लीना मणिमेकलई
- फोटो : सोशल मीडिया
लीना मणिमेकलाई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस डॉक्युमेंट्री का पोस्टर शेयर किया था, जिस पर खूब बवाल हुआ। ट्विटर की तरफ से लीना के इस पोस्ट को हटा दिया गया है लेकिन उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। डायरेक्टर के खिलाफ देश के पांच राज्यों में एफआईआर मुकदमा दर्ज हुआ है। निर्माता के खिलाफ यूपी, दिल्ली, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में एफआईआर दर्ज हुई है। इसके अलावा, लीना को चौतरफा आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने लीना की डॉक्युमेंट्री को बैन करने की मांग हुई है।