फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता बिजलानी से तलाक के बाद इस प्लेयर से जुड़ा था अजहरुद्दीन का नाम, आजीवन खेलने पर लगा था बैन

Fri, 07 Sep 2018 08:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jwala gutta
बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा अपने खेल को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं साथ ही वो स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। 7 सितंबर 1983 को महाराष्ट्र के वर्धा में जन्मीं ज्वाला गुट्टा का नाम विवादों से भी जुड़ चुका है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ बातें बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ज्वाला गुट्टा
ज्वाला गुट्टा की मां येलन चीनी हैं वो खुद भी बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। उनके पिता का नाम क्रांति गुट्टा है। ज्वाला के नाना चीन में एक बड़े पत्रकार रह चुके हैं। उन्होंने वर्धा में रहकर महात्मा गांधी की आत्मकथा का चीनी अनुवाद किया था। ज्वाला ने 4 साल की उम्र से ही बैडमिंटन खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता हर रोज स्कूटर पर बैठाकर 40 किलोमीटर दूर स्टेडियम ले जाते थे।
विज्ञापन

3 of 5
ज्वाला गुट्टा - फोटो : facebook
ज्वाला गुट्टा जब महज 14 साल की थीं तो अपना पहला नेशनल टूर्नामेंट जीता था। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से की लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिकी नहीं और शादी के 6 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद ज्वाला ने दोबारा शादी नहीं की।

4 of 5
jwala gutta
ज्वाला का नाम अफेयर की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहा। साल 1996 में मॉडल और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर अजहरुद्दीन से शादी की थी लेकिन ये रिश्ता साल 2010 में खत्म हो गया और दोनों अलग हो गए। संगीता बिजलानी से अलग होने के बाद अजहरुद्दीन और ज्वाला गुट्टा के बीच नजदीकियों की खबरें रहीं, हालांकि दोनों ने इस तरह की बातों को बकवास बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jwala gutta
अफेयर की खबरों के बीच ज्वाला गुट्टा पर आजीवन प्रतिबंध भी लग चुका है। कोर्ट ने उन पर प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया था।13 बार नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप जीत चुकीं ज्वाला गुट्टा को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें