फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 की उम्र में जस्टिन बीबर के पास है 1400 करोड़ की संपत्ति, बॉलीवुड स्टार्स पर भी पड़ता है भारी

Fri, 01 Mar 2019 01:18 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
justin bieber
जस्टिन बीबर एक ऐसा नाम हैं जिनकी फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। 25 साल की उम्र में जस्टिन एक सुपरस्टार हैं। जस्टिन 12 साल की उम्र से गा रहे हैं। इतना ही नहीं जस्टिन यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सबस्क्राइबर्स बनाने वाले पहले मेल सिंगर हैं। जस्टिन को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मां पैटी मैलेटी का बहुत बड़ा योगदान है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
justin bieber
आज जस्टिन के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुने किस्से... जस्टिन की मां पैटी शादी से पहले मां बन गई थीं । जस्टिन की परवरिश के लिए उन्होंने कभी शादी नहीं की। जस्टिन के पैदा होने के बाद वो छोटी-मोटी नौकरी कर उन्हें पालती थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
Justin Bieber
12 साल की उम्र में जस्टिन एक गाना गुनगुना रहे थे। तभी उनकी मां ने जस्टिन को गाते हुए देखा। पैटी ने जस्टिन का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और यूट्यूब पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते जस्टिन के इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया और जस्टिन फेमस हो गए।

 

4 of 9
जस्टिन बीबर
साल 2007 में क्रिश ब्राउन के हिट नंबर 'विद यू' गाया। इस गाने से लोग जस्टिन के फैन हो गए और ये सिलसिला अभी तक जारी है। जस्टिन इतनी कम उम्र में ही एक इंटरनेशनल सिंगर बन चुके हैं। कनाडा के रहने वाले जस्टिन के पास अब 1400 करोड़ रुपए की संपत्ति है। 
विज्ञापन

5 of 9
Justin Bieber
जस्टिन 30 साल से कम उम्र वाली हस्तियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। जस्टिन के साल 2017 में भारत में भी एक कॉन्सर्ट किया था । ये शो जस्टिन के पर्पज वर्ल्ड टूर कॉन्सर्ट के तहत हुआ था । इस कॉन्सर्ट पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च हुए थे ।
विज्ञापन

6 of 9
जस्टिन बीबर
कॉन्सर्ट की सबसे सस्ती टिकट 4000 रुपए और सबसे महंगी टिकट 75 हजार रुपए थी । जस्टिन ने 17 साल की उम्र में ही 100 मिलियन डॉलर कमा लिए थे। जस्टिन एक साल में 80 मिलियन डॉलर कमाते हैं यानी 5 अरब रुपए। 
विज्ञापन

7 of 9
जस्टिन बीबर - फोटो : ANI
रिपोर्ट्स के अनुसार, जस्टिन की नेट वर्थ 209 मिलियन डॉलर यानी 13 अरब रुपए हो चुकी है। फोर्ब्स मैग्जीन के अनुसार, जस्टिन चार बार दुनिया के सर्वोच्च 10 सबसे शक्तिशाली सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। 

8 of 9
जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर के म्यूजिक एलबम के करीब 10 करोड़ म्यूजिक रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। जस्टिन बीबर ने भारत टूर के लिए 10 करोड़ रुपए लिए थे । इतना ही नहीं बीबर सोशल मीडिया पर भी सबसे चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक हैं।
विज्ञापन

9 of 9
जस्टिन बीबर
खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर ने हैली बाल्डविन से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है । दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है । दोनों ने सगाई कर भी फैंस को खुशखबरी दी थी। दोनों अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर करते रहते हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें