बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गई थीं। वहां कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और फिर उनका निधन हो गया। सूत्रों का कहना है कि करीब 1 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से रवाना हो सकता है। बताया जा रहा है कि शाम 5-6 बजे तक शव मुंबई पहुंचेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sridevi
मुंबई के वर्सोवा के 'भाग्य' बंगले के बाहर फैन्स का जुटना जारी है। फैंस श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए कई घंटों इंतजार कर रहे हैं। लबों पर श्रीदेवी के गीत और नम आंखों के साथ श्रीदेवी को बस एक बार देख लेने की चाहत में फैंस इंतजार कर रहे हैं। 'भाग्य' बंगले के अंदर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
3 of 5
sridevi
बॉलीवुड की हस्तियां श्रीदेवी के घर से करीब 5 किलोमीटर दूर अनिल कपूर के बंगले पर जुट रही हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी अनिल कपूर के घर पहुंचे।
4 of 5
sridevi
इसके अलावा डायरेक्टर फराह खान, तबू, शबाना आजमी, स्वरा भास्कर, वैभवी मर्चेंट, नीलिमा अजीम और अरुणा ईरानी ने भी अनिल कपूर के घर पहुंचकर अपना दुख प्रकट किया। सभी को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाने का इंतजार है।
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किए जाने की खबर है। इसको लेकर वहां सोमवार सुबह तैयारियां भी की जाती दिखीं। कर्मचारी श्मशान की सफाई में जुटे हुए हैं।