फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irrfan Khan: वो इंसान जिसे दुनिया हर वक्त खूबसूरत लगती थी- 'जुरासिक वर्ल्ड’ के निर्देशक

Wed, 29 Apr 2020 08:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान - फोटो : Social Media

महान कलाकार इरफान खान का मुंबई में निधन हो गया। वह पिछले दो साल से कैंसर से जूझ रहे थे। इरफान खान के निधन से हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की लहर है। इरफान ने कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इसमें जुरासिक वर्ल्ड, इन्फर्नो, लाइफ ऑफ पाई और स्लमडॉग मिलिनेयर जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 5
irrfan khan - फोटो : social media
हॉलीवुड निर्देशक कॉलिन ट्रेवोर ने भी ट्वीट कर इरफान को श्रद्धांजलि दी है। 'इरफान खान को खोने का गहरा दुख है। एक विचारशील व्यक्ति जिसे आस-पास की दुनिया यहां तक कि दर्द में भीखूबसूरत लगती थीं।' बता दें इरफान खान ने ट्रेवोर के निर्देशन में बनी फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में सीईओ और मालिक साइमन मसरानी की भूमिका निभाई थीं।
 
विज्ञापन

3 of 5
इरफ़ान खान - फोटो : Internet
एवा डुवर्ने ने लिखा- 'बहुत जल्दी चले गए। उनका बहुत बड़ा फैन यहां है। जब वो स्क्रीन पर होते थे, आप उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पाते थे। अब वो सिर्फ अपनी फिल्मों में रहेंगे।'
 

4 of 5
इरफान खान - फोटो : पीटीआई
ब्रिटिश एक्टर रिज अहमद ने लिखा- हमारे समय के बहुत अच्छे एक्टर इरफान खान, आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं उनसे कभी नहीं मिला, लेकिन वो सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत थे और मेरी तरह कई लोगों के लिए हीरो थे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan
बता दें साल 2018 में इरफान खान (Irrfan Khan) को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। पिछले दो साल से वो इस बीमारी का इलाज करा रहे थे। पिछले साल ही लंदन में इलाज करवा कर भारत लौटे थे। बीमारी से उबर कर उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' जरिए कमबैक किया था, यही उनकी आखिरी फिल्म रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें