फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जंगली' के आगे फीका रहा 'नोटबुक' का कलेक्शन, 4 दिन में जुटाए इतने करोड़

Tue, 02 Apr 2019 08:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
junglee, notebook - फोटो : social media
विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली ने वीकेंड पर अच्छा परफॉर्म किया। एक्शन-एडवेंचर पर आधारित जंगली खासकर बच्चों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म ने कलेक्शन के मामले में विद्युत जामवाल की फिल्म कमांडो 2 की बराबरी कर ली है।
विज्ञापन

2 of 5
Vidyut Jammwal Chuck Russell - फोटो : amar ujala
वीकेंड की छुट्टियों पर शानदार कलेक्शन के बाद अब देखना होगा कि ये फिल्म वीकडेज पर कितना कमाल दिखा पाती है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक 'जंगली ने शुक्रवार को 3.35 करोड़, शनिवार को 4.45 करोड़ और रविवार को 6.05 करोड़ समेत कुल 13.85 करोड़ जुटाने में कामयाब रही।' अनुमान है कि सोमवार को भी ये 4-5 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रहेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
vidyut jamwal - फोटो : social media
45 करोड़ के बजट में बनी फिल्म जंगली में विद्युत जामवाल जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। 

4 of 5
notebook - फोटो : file photo
प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल स्टारर फिल्म नोटबुक का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। फिल्म ने शुक्रवार को 60 लाख, शनिवार को 80 लाख और रविवार को कुल 1.10 करोड़ के साथ कुल 2.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है सोमवार को इसकी कमाई में और गिरावट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Notebook - फोटो : social media
फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है जबकि सलमान खान ने इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान ने एक बार फिर से दो न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। 15 करोड़ के बजट में बनी नोटबुक करीब 1000 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें