फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन परिवार के लिए जूही चावला ने किया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

Mon, 13 Jul 2020 02:10 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूही चावला - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लोग अब उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। कहीं बच्चन परिवार की सलामती के लिए हवन किया जा रहा है तो कहीं उनके लिए गुरुद्वारे में अरदास हो रही है। फिल्मी हस्तियां भी लगातार बच्चन परिवार के स्वस्थ होने की कामना कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जूही चावला का ट्वीट - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के लिए हाल ही में अभिनेत्री जूही चावला ने भी ट्वीट किया। लेकिन इस ट्वीट में वो कुछ ऐसा लिख गईं कि लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल कर दिया। दरअसल जूही चावला ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'अमित जी, अभिषेक और आयुर्वेदा जल्दी ठीक हो जाएंगे, देखिएगा।'
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला - फोटो : Amar Ujala
जूही चावल यहां कुछ और लिखना चाह रही थीं लेकिन लोग उनकी बात का मतलब कुछ और समझ बैठे जिसके बाद उन्हें ट्विटर पर ट्रोल किया जाने लगा। हालांकि ट्रोल होने के बाद जूही ने जल्द ही उस ट्वीट को डिलीट कर दिया।

4 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला ने इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए लिखा, अमित जी, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या ... हम आपके शीघ्र स्वस्थ होने के कामना करते हैं। मेरा पहले वाला ट्वीट टाइपो एरर नहीं था। वहां मेरा मतलब आयुर्वेद से था जो तेजी से ठीक होने में मदद करेगा।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवेक ओबेरॉय - फोटो : एएनआई
बता दें कि इससे पहले विवेक ओबेरॉय ने  ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या से जुड़ी एक खबर साझा करते हुए बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'परिवार की सलामती और जल्द ठीक होने के लिए हमारी प्रार्थना।' 

बच्चन परिवार के संक्रमित होते ही मचा हाहाकार, अब रेखा का भी होगा कोरोना टेस्ट

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें