फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड से नहीं हैं इन अभिनेत्रियों के पति, लिस्ट में जूही चावला से सोनम कपूर तक शामिल

Thu, 21 May 2020 12:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने की बिजनेसमैन से शादी - फोटो : Social Media
ऐसा अक्सर देखा जाता है कि शूटिंग के दौरान ही सितारों में प्यार हो जाता है और सेलेब्स एक दूसरे को अपना जीवन साथी चुन लेते हैं। धर्मेंद्र- हेमा मालिनी से लेकर रणवीर- दीपिका तक ये लिस्ट काफी लंबी है। लेकिन इसके दूसरी ओर कई दफा ऐसा भी देखा गया है जब अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से बाहर किसी को अपना जीवन साथी चुना। आज इस रिपोर्ट में हम कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में आपको बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 9
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
सोनम कपूर
सोनम कपूर बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के बाहर अपने जीवन साथी को चुना। सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा कारोबारी हैं। वो 'भाने' कंपनी के मालिक हैं। इसके अलावा वो दिल्ली में वेज नॉन-वेज नामक मल्टी-ब्रांड स्नीकर बुटीक भी चलाते हैं। आनंद ने अमेरिकन एम्बेसी स्कूल से पढ़ाई की और फिर यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वीनिया के वॉर्टन स्कूल से पोस्ट ग्रेजुएशन किया, उन्होंने अमरीका में एमेजॉन.कॉम में इंटर्नशिप की और उसके बाद दिल्ली लौटकर अपने पिता हरीश आहूजा के साथ जुड़े।
विज्ञापन

3 of 9
पति के साथ असिन
असिन
सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं के साथ काम कर चुकीं असिन ने भी बॉलीवुड से बाहर जीवनसाथी चुना। उनकी शादी कारोबारी राहुल शर्मा से साल 2016 में हुई। राहुल वाईयू टेलीवेंचर्स और माइक्रोमैक्स इन्फॉर्मेटिक्स के को-फाउंडर हैं, दोनों ने एक बेहद निजी समारोह में शादी की थी।

4 of 9
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी
खबरों की मानें तो राज कुंद्रा और शिल्पा की पहली मुलाकात शिल्पा के परफ्यूम ब्रांड के लॉन्च के मौके पर हुई थी। हालांकि राज कुंद्रा की ये पहली शादी नहीं थी। इससे पहले उनकी शादी कविता से हुई थी। साल 2009 में राज कुंद्रा और शिल्पा ने शादी कर ली। शिल्पा और राज के दो बच्चे हैं, जिनका नाम वियान और समीषा है।
विज्ञापन

5 of 9
पति के साथ जूही चावला - फोटो : social media
जूही चावला
अपनी मुस्कान से लाखों दिलों पर राज करने वालीं जूही चावला ने भी बॉलीवुड को दरकिनार करते हुए उद्योगपति जय मेहता से शादी की। एक लंबे अरसे से जूही सिनेमा से दूर हैं, वहीं वो सोशल मीडिया पर भी अधिक सक्रिय नहीं रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 9
पति के साथ सेलिना जेटली
सेलिना जेटली
सेलिना जेटली ने पीटर हैग के साथ शादी करके इस ट्रेंड को आगे बढ़ाया था। पीटर एक होटल कारोबारी हैं, कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। पीटर एम्मार हॉस्पिटैलिटी ग्रुप के ग्रुप डायरेक्टर ऑफ मार्केटिंग हैं। दोनों ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी की थी।
विज्ञापन

7 of 9
पति के साथ अमृता अरोड़ा - फोटो : social media
अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा के हिस्से भले ही कुछ गिनी-चुनी फिल्में हों लेकिन अपनी सहेलियों की कंपनी के चलते वो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना कपूर और अमृता अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अमृता की शादी कारोबारी शकील लाडक से हुई है। शकील हास्पिटैलिटी सेक्टर में एक जाना-पहचाना नाम हैं।

8 of 9
पति के साथ आयशा टाकिया
आयशा टाकिया
अपनी मासूमियत के लिए पहचानी जाने वालीं आयशा टाकिया की शादी फरहान आजमी से हुई है। फरहान रेस्तरां के कारोबार में हैं। वहीं बात आयशा के करियर की करें तो उन्होंने सिनेमा को अलविदा कह दिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर आयशा काफी सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन

9 of 9
tina ambani - फोटो : social media
अन्य नाम
गौरतलब है कि सिर्फ इन अभिनेत्रियों ने ही बॉलीवुड से अलग जाकर शादी करने का फैसला नहीं किया, बल्कि ये लिस्ट और भी लंबी है। 90 के दशक के भी कई ऐसे उदाहरण हैं जिनमें अभिनेत्रियों ने जीवनसाथी के तौर पर कारोबारियों को चुना। टीना मुनीम (अब टीना अंबानी) और मुमताज ने भी कारोबारी को ही पति के रूप में चुना। इनके अलावा इस लिस्ट में विराट कोहली से शादी करने वाली अनुष्का शर्मा, जहीर खान से शादी करने वालीं सागरिका का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने से लेकर हरभजन सिंह से शादी करने वालीं गीता बसरा भी इस लिस्ट के कुछ और नामों में शामिल हैं।

पढ़ें: शराबी बनकर इन सितारों ने जीता दर्शकों का दिल, शाहरुख तो बन गे थे प्यार में 'देवदास'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें