फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गुलाब गैंग' करने के बाद 'बेस्ट विलेन' बनीं जूही चावला, लेकिन फिर किसी ने ऑफर नहीं किया रोल

Wed, 21 Mar 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
juhi
जूही चावला बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। तीस साल पहले उन्होंने मिस इंडिया का खिताब हासिल किया था। जूही चावला ने 90 के दशक में चुलबुली लड़की के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज किया था। 'गुलाब गैंग' में विलेन का किरदार निभाने वाली जूही का कहना है कि इस फिल्म को करने के बाद खुद उन्हें लगा कि आज तक इससे जबरदस्त कोई विलेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
juhi chawla
जूही ने एक इंटरव्यू में बताया ‘विश्वास कीजिए, 'गुलाब गैंग के बाद मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ खलनायक मानने लगी थी। उस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना मजा आया कि मुझे ऐसे ही और किरदार करने का मन होने लगा। लेकिन, ताज्जुब की बात है कि मेरे पास वैसे किरदार लेकर ज्यादा लोग नहीं आए।'
विज्ञापन

3 of 4
juhi chawla
‘कयामत से कयामत तक’ से फिल्म के जरिए जूही ने हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता। जूही चावला सोनम कपूर और अनिल कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा जूही शाहरुख खान की फिल्म जीरो में कैमियो करती नजर आएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
juhi chawla
इन सबके अवाला जूही फिलहाल एक मनोवैज्ञानिक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें वे रोजमर्रा की जिंदगी से काफी अलग किरदार निभा रही हैं। जूही वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' से डिजिटल दुनिया में भी एंट्री ले चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें