फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल पहले जूही ने आमिर को किस करने से कर दिया था इनकार, डायरेक्टर ने खोले कई राज

Thu, 26 Apr 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। जी हां वहीं फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। फिल्म का एक एक सीन लोगों के जहन में रच बस गया था। ऐसा ही एक सीन था आमिर और जूही के किस का लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों के बीच किस का ये सीन फिल्माना काफी मुश्किल था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
जूही के इनकार के बाद फिल्म के डायरेक्टर मंसूर खान ने शूटिंग करीब 10 मिनट के लिए रोक दी थी। थोड़ी देर बाद जूही को समझ आया कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड है तब जाकर कहीं जूही ने आमिर को किस करने की हामी भरी। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू की गई।

4 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
आपको बता दें कि 30 साल पहले 29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी। बतौर एक्ट्रेस उन्हें ‘कयामत से कयामत तक’ से ही लोगों ने जानना शुरू किया। ‘गजब का ये दिन’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ गाना तो आज भी फैंस के जुबान पर ताजा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें