फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सब्जियां उगाती नजर आईं जूही चावला, बोलीं- 'ये नया काम है'

Mon, 13 Apr 2020 03:02 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारे कई तरह की एक्टिविटी करते नजर आ रहे हैं। कोई गिटार सीख रहा है तो कोई पेटिंग कर रहा है। अभिनेत्री जूही चावला ने लॉकडाउन में समय का सदुपयोग करने का सही तरीका ढूंढ़ निकाला है। अपने फार्महाउस में वो खेती करती नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला इन दिनों फार्महाउस में ही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो सब्जियां उगाती नजर आ रही हैं। जूही चावला ने बताया कि वो टमाटर और मेथी लगाने में ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- 'ये देखो, मेरा नया काम, मेथी, कोठमीर और टमाटर उगा रही हूं। अभी देखते हैं क्या होता है।' फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब लाइक्स कर रहे हैं। 

4 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला ने हाल ही में खुलासा किया था कि आखिर उन्होंने क्यों चोरी छुपे शादी की थी। जूही चावला ने कहा कि 'उस वक्त इंटरनेट नहीं था। हर फोन में कैमरा नहीं होता था। ऐसे में आप इसे इस तरह से कर सकते थे। मैं उन दिनों इंडस्ट्री में काफी अच्छा काम कर रही थी। मुझे अपने करियर को लेकर चिंता थी। मैं अपने करियर को जारी रखना चाहती थी, तभी ये सब हो गया था। मैं चुप हो गई थी और अपने काम में लग गई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने 'कयामत से कयामत', 'बोल राधा बोल', 'स्वर्ग', 'हम हैं राही प्यार के', 'डर', 'यस बॉस' और 'इश्क' जैसी कई फिल्मों में काम किया। जूही आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं। फिल्म में जूही चावला के अलावा सोनम कपूर, राजकुमार राव और अनिल कपूर की मुख्य भूमिका थी।

पाकिस्तानी सिंगर के साथ शो करना इन दो कलाकारों को पड़ा भारी, FWICE ने दी चेतावनी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें