फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-सनी देओल संग कई सुपरहिट फिल्में कर चुकी ये एक्ट्रेस, इस वजह से कर रहीं खेती

Sun, 21 Jul 2019 11:14 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
अपनी मुस्कान और खूबसूरती से लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने वालीं एक्ट्रेस जूही चावला अब उतनी फिल्में तो नहीं कर रहीं लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जूही चावला इस वक्त लाइमलाइट से दूर खेती करने में बिजी हैं। उन्होंने खुद कई बार इसकी तस्वीर भी शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला ने बताया कि 'मेरे किसान पिता ने महाराष्ट्र के वाडा में करीब 20 एकड़ जमीन खरीदी थी। उस वक्त मुझे खेती के बारे में कुछ पता नहीं था और मैं फिल्मों में भी काफी बिजी थी, इस वजह से मैं इन सब पर ध्यान नहीं दे पाती थी।' 
विज्ञापन

3 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही चावला कहती हैं कि 'पिता की मौत के बाद मुझे इन सब की निगरानी करनी ही थी। इसके बाद जब आमिर खान को सत्यमेव जयते में ऑर्गेनिक खेती करने के बारे में सुना तो मेरे लिए वो आंखें खोल देने वाला लम्हा था। मैं अपने घर पर ऑर्गेनिक खेती करती हूं। अब मैं एक किसान भी हूं।'

4 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही ने बताया कि 'मेरे फार्म हाउस में करीब 200 आम के पेड़ हैं। इसके अलावा चीकू, पपीता और अनार समेत दूसरे फलों के पेड़ हैं। एक बार आपको ऑर्गेनिक फलों और सब्जियां का स्वाद लग जाए तो आप कभी भी केमिकल युक्त फल और सब्जियां नहीं खरीदेंगे।' 
विज्ञापन

5 of 6
juhi chawla - फोटो : social media
जूही पिछले 8 सालों से खेती कर रही हैं। फिलहाल वाडा के अलावा उन्होंने मांडवा में 10 एकड़ जमीन खरीदी है जहां वो ऑर्गेनिक सब्जियां भी उगाती हैं। यहां पर उगाई गईं सब्जियां जूही के पति के रेस्टोरेट में खाना बनाने के लिए जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga - फोटो : file photo
जूही चावला ने अपने करियर में शाहरुख खान से लेकर आमिर खान, सनी देओल, ऋषि कपूर और अनिल कपूर जैसे सभी बड़े स्टार्स के साथ फिल्में की हैं। जूही आखिरी बार विधु विनोद चोपड़ा के प्रोडक्शन की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आई थीं। फिल्म में कई साल बाद वो अनिल कपूर के साथ दिखाई दी थीं। चर्चा हैं कि उन्होंने ऋषि कपूर के साथ एक फिल्म साइन की है। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। न्यूयॉर्क से ऋषि कपूर के लौटते ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें