फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bdy Spl: जूही चावला की पहली ही फिल्म हुई थी फ्लॉप, आमिर-शाहरुख ने पहुंचा दिया नंबर वन के ताज पर

Tue, 13 Nov 2018 07:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
juhi chawla - फोटो : twitter
जूही चावला आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही जिसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड का रुख किया जहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला। ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉरमेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 5
rishi kapoor juhi chawla - फोटो : file photo
इसके बाद वो साल 1990 में फिल्म 'प्रतिबंध' में नजर आईं और उसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया और बस यहां से जूही चावला का स्टारडम का सफर शुरू हो गया। साल 1992 में वो फिल्म 'बोल राधा बोल' में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। ना सिर्फ ये फिल्म हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया और तो और इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिर से फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन

3 of 5
juhi chawla - फोटो : file photo
इसके बाद फिर एक फिल्म आई जिसने उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ दिया और उनकी नई पहचान बॉलीवुड सेक्स सायरन की बनी। ये फिल्म थी 'लुटेरे' जिसमें उनके साथ सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे थे। इसके बाद उनकी बैक-टू-बैक तीन और फिल्में आईं और वो सारी हिट रहीं। इनमें 'आइना', 'हम हैं राही प्यार के' और 'डर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'हम हैं राही प्यार के' की परफॉर्मेंस को जूही चावला के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना गया और उसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया।

4 of 5
juhi chawla - फोटो : file photo
1990 से 1999 के बीच जूही चावला की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं। यही वजह थी कि इस पीरियड को जूही के करियर का स्टारडम पीरियड माना जाता है। अपने करियर में जूही चावला कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में भी कीं जिनमें 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इस जॉनर में भी जूही को काफी पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
juhi-chawla - फोटो : file photo
'डर' के बाद वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डुप्लीकेट' में नज़र आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें शाहरुख और जूही की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया गया। लेकिन साल 2000 में कुछ और बेहतरीन फिल्में करने के बाद जूही ने कम फिल्में करनी शुरु कर दीं। कुछ आर्ट बेस्ड फिल्मों में दिखने के बाद जूही चावला ने साल 2014 में फिर से फिल्मी पर्दे पर वापसी की और इस बार वो अपने जमाने की मशहूर अदाकारा माधुरी दीक्षित के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें