हिंदी सिनेमा में पहचान बनाने वाली जूही चावला 13 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा बंगाली, पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। जूही ने 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा। आइए देखते हैं कि मिस इंडिया बनने से लेकर अब तक का उनका सफर कैसा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
जूही ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'सल्तनत' से की लेकिन ये फिल्म फ्लॉप रही । इसके बाद उन्होंने कन्नड़ फिल्मों का रुख किया। वहां अपनी किस्मत आजमाने के बाद जूही ने फिर से बॉलीवुड में वापसी की । यहां उन्हें पहला बड़ा ब्रेक फिल्म 'कयामत से कयामत' तक में मिला।
विज्ञापन
3 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
ये फिल्म हिट रही और इसमें जूही की परफॉर्मेंस को भी बेहद सराहा गया। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दिया गया। इसके बाद वो साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में नजर आईं और उसमें भी उनकी परफॉर्मेंस को लोगों ने बहुत पसंद किया । बस यहीं से जूही चावला का स्टारडम का सफर शुरू हो गया।
4 of 9
juhi chawla
- फोटो : social media
साल 1992 में वो फिल्म 'बोल राधा बोल' में नजर आईं जिसमें उनके अपोजिट ऋषि कपूर थे। ये फिल्म ना सिर्फ हिट रही बल्कि इसमें ऋषि कपूर और जूही चावला की जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के लिए जूही को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन
5 of 9
ऋषि कपूर और जूही चावला
इसके बाद फिर एक फिल्म आई जिसने उनकी गर्ल-नेक्स्ट-डोर वाली इमेज को तोड़ दिया और उनकी नई पहचान बॉलीवुड सेक्स सायरन की बनी। ये फिल्म थी 'लुटेरे' जिसमें उनके साथ सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह और चंकी पांडे थे।इसके बाद उनकी बैक-टू-बैक तीन और फिल्में आईं और वो सारी हिट रहीं।
विज्ञापन
6 of 9
juhi chawla
इनमें 'आइना', 'हम हैं राही प्यार के' और 'डर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 'हम हैं राही प्यार के' की परफॉर्मेंस को जूही चावला के करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस माना गया और उसमें आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को भी खूब पसंद किया गया। 1990 से 1999 के बीच जूही चावला की ज्यादातर फिल्में हिट रहीं।
विज्ञापन
7 of 9
juhi chawla
यही वजह थी कि इस पीरियड को जूही के करियर का स्टारडम पीरियड माना जाता है। अपने करियर में जूही चावला ने कुछ हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्में भी कीं जिनमें 'यस बॉस', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' और 'दीवाना मस्ताना' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इस जॉनर में भी जूही को काफी पसंद किया गया।
8 of 9
जूही चावला
'डर' के बाद वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डुप्लीकेट' में नजर आईं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसमें शाहरुख और जूही की केमेस्ट्री को बेहद पसंद किया गया। साल 2000 में कुछ और बेहतरीन फिल्में करने के बाद जूही ने कम फिल्में करनी शुरू कर दीं।
जूही ने साल 1995 में कारोबारी जय मेहता से शादी की थी । उनके दो बच्चे जान्हवी और अर्जुन हैं। जूही के भाई बॉबी चावला रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ थे। हार्ट अटैक से उनकी मौत के बाद इस कंपनी को शाहरुख खान ने खरीद लिया । वहीं जूही की बहन सोनिया का निधन कैंसर से हो गया था।