निर्देशक राज मेहता की दूसरी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहला हफ्ता पूरा कर लिया है। रिलीज के दूसरे शुक्रवार के भी शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। पहले हफ्ते में सिर्फ 53.65 करोड़ रुपये कमा सकी इस फिल्म से इसके हीरो वरुण धवन को उनके करियर की संजीवनी मिलती तो दिख रही है लेकिन फिल्म बनाने वाले कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म वितरित करने वाली कंपनी वॉयकॉम 18 संग हुई भागीदारी को कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ के सीमित संख्या में रिलीज होने और फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’ को दर्शकों द्वारा पहले ही दिन नकार दिए जाने का भी फायदा मिल सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म का दिनवार हाल क्या रहा और अभिनेता वरुण धवन की अब तक रिलीज फिल्मों में ये फिल्म किस नंबर पर आकर पहले हफ्ते में रुकी है...