फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: करण जौहर ने दी 'जुग जुग जियो' की सक्सेस पार्टी, वरुण और कियारा ने मचाया धमाल

Sun, 07 Aug 2022 12:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर ने दी 'जुग जुग जियो' की सक्सेस पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'जुग जुग जियो' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हाल ही में फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाया गया। इसके लिए करण जौहर ने अपने घर पर पार्टी दी। इसमें कियार आडवाणी, वरुण धवन, नीतू कपूर और अनिल कपूर समेत फिल्म के बाकी सितारों ने शिरकत की। पार्टी के दौरान सभी ने जमकर मस्ती की है, इसकी झलक सोशल मीडिया पर देखी जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि नीतू कपूर ने पार्टी की तस्वीर साझा की है, इसमें पूरी टीम नागिन पोज देती नजर आ रही है। तस्वीर देखर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सभी ने कितनी मस्ती की है। बता दें कि फिल्म 'जुग जुग जीयो' में कियारा और वरुण धवन के अलावा अनिल कपूर और नीतू कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'जुग जुग जीयो को आपने जो प्यार दिया उसके लिए सभी का शुक्रिया।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट किया।
विज्ञापन

3 of 4
जुग जुग जीयो की टीम - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू कपूर के अलावा वरुण धवन ने भी पार्टी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में तीन तस्वीरें साझा की हैं। एक तस्वीर में करण जौहर, अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा, वरुण धवन और फिल्म के बाकी सदस्य पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरे तस्वीर में सभी नागिन पोज देते नजर आए हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में फराह खान, वरुण धवन और कियारा आडवाणी नजर आ रहे हैं। वरुण धवन ने लिखा है, 'इस प्यार के लिए थैंक्यू। आप सभी जुग जुग जीयो।'
विज्ञापन

4 of 4
कियारा आडवाणी और वरुण धवन - फोटो : insta
नीतू कपूर और वरुण धवन दोनों की पोस्ट पर फैंस की काफी अच्छी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। फैंस इन्हें फिल्म की सफलता पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही इनके लुक्स की भी तारीफ करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें