फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jugjugg Jeeyo: अब करण जौहर पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप, राइटर ने सोशल मीडिया पर साझा किए मेल के स्क्रीनशॉट्स

Mon, 23 May 2022 09:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो को लेकर लगातार चर्चा में हुए हैं। करण जौहर से लेकर फिल्म की पूरी स्टार और क्रू मेंबर्स इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो को लेकर लगातार चर्चा में हुए हैं। करण जौहर से लेकर फिल्म की पूरी स्टार और क्रू मेंबर्स इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस लगातार इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अपनी रिलीज के लिए तैयार यह अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। हाल ही में एक पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने दावा किया था कि फिल्म के ट्रेलर में इस्तेमाल किया गया गाना 'नच पंजाबन' उनका है।

विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब इसे लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने फिल्ममेकर करण जौहर पर उनकी स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगाया है। ट्विटर यूजर का दावा है कि उसने धर्मा प्रोडक्शन को साल 2020 में अपनी स्क्रिप्ट भेजी थी, जिसे अब जुग जुग जियो के लिए मेकर्स ने इस्तेमाल किया है। 

 

विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, विशाल ए सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि उन्होंने साल 2020 में जुग जुग जियो की कहानी को पंजीकृत किया था और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन को फिल्म का सह-निर्माण करने के लिए कहा था। इसके लिए उन्हें मेल पर जवाब भी दिया गया, लेकिन उनकी जानकारी के बिना मेकर्स ने कहानी को आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया यूजर ने उनके द्वारा भेजे गए मेल और प्रोडक्शन से प्राप्त मेल के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

 

4 of 5
करण जौहर और अबरार उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने यह भी कहा कि, " अगर कहानी अच्छी लगी तो..बात करो..हाथ मिलाओ..साथ मिलके बनाओ? यह किसी भी प्रतिष्ठित बैनर के लिए उपयुक्त नहीं है। किसी भी प्रोडक्शन हाउस को "चोरी - चकारी" करना चाहिए। अगर यह मेरे साथ हो सकता है तो यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी के साथ भी हो सकता है।” गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक ने ट्रेलर में इस्तेमाल किए गए गाने  'नच पंजाबन' को अपना बताकर फिल्म मेकर्स पर चोरी का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं गाने के निर्माता ने करण जौहर और उनकी टीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दे डाली।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram

फिल्म की बात करें तो जुग जुग जियो फिल्म का निर्देशन राज मेहता द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में मनीष पॉल, प्राजक्ता कोली और टिस्का चोपड़ा के साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 24 जून, 2022 को रिलीज होने वाली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें