फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: एक महीने से लगातार चर्चा में हैं अनिल कपूर, फिल्म ही नहीं जिंदगी से भी जुड़े हैं किस्से

Sun, 22 May 2022 06:47 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर अपनी फिटनेस और अभिनय के जरिए चर्चा में बने रहते हैं। इतनी उम्र हो जाने के बाद भी अनिल कपूर फिल्मों में इतने शानदार किरदार निभा रहे हैं कि हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। इन दिनों अनिल कपूर वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म जुग-जुग जियो को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में परफेक्ट फैमिली की असलियत दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में खूब सारे फैमिली ड्रामे हैं, जिन्हें बड़े ही मजेदार तरीके से दिखाया गया है। जुग जुग जियो में अनिल कपूर, वरुण धवन के पिता के रूप में नजर आए हैं। पिछले कुछ दिनों से अनिल कपूर कई वजहों से सुर्खियों में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अनिल कपूर आखिर क्यों चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
थार - फोटो : सोशल मीडिया
थार
अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार छह मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। ये एक रिवेंज थ्रिलर फिल्म है। पूरी फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हुई है। थार एक क्लासिक थ्रिलर है, जिसे सस्पेंस, मिस्ट्री और ड्रामा के साथ जोड़ा गया है।  फिल्म में फातिमा सना शेख, सतीश कौशिक मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

3 of 4
अनिल कपूर वेडिंग एनिवर्सरी - फोटो : सोशल मीडिया
वेडिंग एनिवर्सरी
हाल ही में अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी की सालगिरह थी। इस दौरान अनिल कपूर ने अपनी पत्नी को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए हैप्पी एनिवर्सरी विश किया था। उन्होंने लिखा- मैं बहुत लकी हूं कि मेरी पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ कट रही है...इसके लिए तुम्हारा शुक्रिया।
विज्ञापन

4 of 4
जेरेमी रेनर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
जेरेमी रेनर और अनिल कपूर
हाल ही में जेरेमी रेनर भारत में थे। वह अभिनेता अनिल कपूर के साथ राजस्थान में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान जेरेमी रेनर ने अनिल कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। खबरों के मुताबिक अनिल कपूर और रेनर डिजनी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ‘रेनेरवेशंस’ के लिए शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें