जुग जुग जियो
- फोटो : Instagram
कहानी चोरी पर फैसला आज
पंजाबी पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का ट्रेलर लॉन्च होते ही इस पर आरोप लग चुका है कि इसमें इस्तेमाल किया गया गाना ‘नच पंजाबन’ एक पाकिस्तानी गाने की नकल है। फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज रिलीज कर रही है, उसके मुताबिक इस गाने को फिर से बनाने के लाइसेंस उन्होंने हासिल कर रखे हैं। हालांकि, गाने के मूल गायक ने इस गाने पर अपना अधिकार अब तक नहीं छोड़ा है। फिल्म की कहानी भी चोरी के होने के आरोप लगे हैं और रिलीज से पहले गुरुवार को झारखंड की एक अदालत इस मामले में अपना फैसला सुनाने वाली है।