फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JugJugg Jeeyo: करण जौहर से पहले इन पर लग चुका है चोरी का आरोप, लिस्ट में हिमेश से लेकर अनु मलिक तक के नाम शामिल

Wed, 25 May 2022 05:42 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
karan johar, pritam chakraborty, anu malik - फोटो : social media
इन दिनों करण जौहर की फैमिली ड्रामा फिल्म 'जुग जुग जियो' चर्चाओं में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर स्टारर इस फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस इसके लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं और लगातार फिल्म के ट्रेलर को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स साझा कर रहे हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद यह चर्चाएं नेगिटिव हो गईं। दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में बज रहा नच पंजाबन गाना काफी लोगों की जुबान पर चढ़ रहा है। लेकिन, पाकिस्तानी सिंगर अबरार ने करण जौहर पर इस गाने को चुराने का आरोप लगा दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बॉलीवुड में किसी पर गाने चुराने का आरोप लगा हो। अनु मलिक, प्रीतम और हिमेश रेशमिया समेत कई म्यूजिक कंपोजर्स और फिल्म मेकर्स पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने या तो गाना या गाने की धुन चुराई है। आइए आपको इनकी पूरी लिस्ट दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनु मलिक - फोटो : Instagram
अनु मलिक
बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर कई बार गानों को चुराने का आरोप लग चुका है। अनु पर बहुत पहले अजय देवगन की फिल्म 'दिलजले' के गाने 'मेरा मुल्क मेरा देश' का म्यूजिक चुराने का आरोप लगा था। कथित तौर पर इस गाने का म्यूजिक इजरायल के राष्ट्रगान के म्यूजिक से लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Pritam Chakraborty - फोटो : Social Media
प्रीतम चक्रवर्ती
अनु मलिक की तरह ही प्रीतम भी इंडस्ट्री के बड़े म्यूजिक कम्पोजर्स में से एक हैं। इतने नामी म्यूजिशियन होने के बावजूद उन पर कई गाने और उनके म्यूजिक चुराने का आरोप है। इनमें 'बदतमीज दिल' और 'बुलेया' जैसे कई गाने शामिल हैं। प्रीतम ने कई गानों का म्यूजिक अमेरिकन म्यूजिक से लिया है तो कुछ का चाइनीज सॉन्ग से लिया है।

4 of 6
राजेश रोशन - फोटो : amar ujala
राजेश रोशन
राजेश रोशन पर अपनी फिल्म 'कोई मिल गया' में एक नहीं, बल्कि दो गानों का म्यूजिक चुराने का आरोप लगा था। इनमें एक गाना 'इन पंक्षियों को देखकर' था और दूसरा था 'इधर चला मैं उधर चला'।
विज्ञापन

5 of 6
हिमेश रेशमिया - फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया भी उन सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जिन पर धुन चुराकर बॉलीवुड के गानों में इस्तेमाल करने का आरोप लगा। उनके 'तेरी मेरी कहानी', 'दिल्लगी में जो बीत जाए', 'मर जावा मिट जावां' जैसे कई गाने हैं, जिनका म्यूजिक कॉपी करने का आरोप हिमेश पर लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
पुराने जमाने में कई हिट गाने देने वाले कंपोजर्स की जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल पर भी धुन चोरी करने का आरोप लग चुका है। उनका 'खलनायक' फिल्म का कंपोज किया हुआ पॉपुलर गाना 'चोली के पीछे क्या है' कौन भूल सकता है? लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उन पर इसकी धुन कॉपी करने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें