फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये पांच हीरो बॉलीवुड में नहीं बना पाए खास पहचान, कुछ तो हुए फिल्मों से दूर

Sun, 26 Jul 2020 05:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री का कड़वा सच यही है कि यहां हर कलाकार को अपनी मंजिल नहीं मिलती। कुछ तो यहां रास्ता शुरू होते ही भटक जाते हैं तो कुछ बीच रास्ते में ही ठहर कर रह जाते हैं। कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं कि कलाकार को मजबूरी में ही रास्ते से हटना पड़ता है। बॉलीवुड में टैलेंट के साथ किस्मत भी बहुत मायने रखती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हीरोज के बारे में बताएंगे जिनकी बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत हुई लेकिन वक्त के साथ वो या तो गुमनाम हो गए या फिर उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जिसकी तलाश में वो चले थे। 
विज्ञापन

2 of 6
जुगल हंसराज
जुगल हंसराज
जुगल हंसराज का आज जन्मदिन है। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्म 'मासूम', 'झूठा सच्चा' और 'कर्मा' जैसी शानदार फिल्मों में काम किया । इन फिल्मों में मासूम जुगल हंसराज को पर्दे पर खूब पसंद किया गया। बड़े होने के बाद उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया। इसके बाद वो कई और फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में नजर आए लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद जुगल हंसराज ने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उनकी एनिमेशन फिल्म रोडसाइड रोमियो के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। हालांकि अब काफी समय से वो फिल्मों से दूर हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
आफताब शिवदसानी
आफताब शिवदसानी
आफताब शिवदसानी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्म मिस्टर इंडिया से की थी। इसके बाद वह बतौर हीरो फिल्म मस्त में दिखाई दिए। इसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया। लव के लिए कुछ भी करेगा, कसूर, फुटपाथ और मस्ती जैसी फिल्मों में भी आफताब ने काम किया। कई अवॉर्ड्स जीतने के बाद भी वो बॉलीवुड में अपनी कोई खास पहचान नहीं बना पाए और सपोर्टिंग एक्टर तक ही सिमट कर रह गए। हालांकि आफताब ने अभी तक हार नहीं मानी है और वो सिनेमा में अब भी सक्रिय हैं।

4 of 6
डिनो मोरिया - फोटो : social media
डिनो मोरिया
1999 में आई फिल्म प्यार में कभी-कभी से डिनो मोरिया ने बॉलीवुड में कदम रखा। साल 2002 में सुपरहिट फिल्म राज में नजर आए। लेकिन इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। फिर वह कई फिल्मों सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 6
राहुल रॉय
राहुल रॉय
90 के दशक के हैंडसम ब्वॉय राहुल रॉय अपनी पहली ही फिल्म आशिकी से बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए थे। लेकिन इसके बाद उनकी कई फिल्में फ्लॉप साबित हुईं। कई फिल्मों में काम करने के बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गए। उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस का पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फरदीन खान - फोटो : Social Media
फरदीन खान
साल 1998 में फिल्म प्रेम अगन से फरदीन खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में वह फिल्म जंगल में नजर आए थे। साल 1998 से 2010 तक कई फिल्मों में काम करने के बाद भी उनकी कोई फिल्म हिट साबित नहीं हुई। धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से पूरी तरह गायब हो गए।

ट्रोलिंग से परेशान अभिनेत्री नीति टेलर, लिखा- परिवार को भेजी अश्लील तस्वीरें, गार्ड को दिए गए पैसे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें