फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jubin Nautiyal: गिरफ्तारी की मांग के बीच जुबिन ने की फैंस से निराश न होने की अपील, बोले- मुझे देश से प्यार है

Sun, 11 Sep 2022 04:49 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड फिल्मों से लेकर म्यूजिक एलबम्स में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन इस बार वह अपने गाने के लिए नहीं, बल्कि एक कॉन्सर्ट के पोस्टर के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उनके पोस्टर को लेकर बवाल खड़ा हो गया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जानी है। ट्विटर पर शनिवार से ही #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड कर रहा है। अब इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल का रिएक्शन सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, सोशल मीडिया पर जुबिन के यूएस में होने जा रहे लाइव कॉन्सर्ट का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को लेकर दावा किया जा रहा है कि शो का ऑर्गेनाइजर जय सिंह भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। वहीं, कई यूजर्स का कहना है कि ये जय सिंह नहीं, रेहान सिद्दीकी है। वहीं, कुछ ने जय सिंह पर खालिस्तान को सपोर्ट करने का आरोप लगाया है। ट्विटर पर वायरल होता सिंगर के कॉन्सर्ट का ये पोस्टर उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।

विज्ञापन

3 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, अब जुबिन नौटियाल ने ट्वीट कर लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। जुबिन ने लिखा, 'हैलो दोस्तों और ट्विटर फैमिली। अगले महीने में ट्रैवलिंग और शूटिंग में बिजी रहूंगा। किसी भी तरह की अफवाह से निराश न हो। मुझे देश से प्यार है। मैं आप सबसे प्यार करता हूं।'
 
विज्ञापन

4 of 4
जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पूरे बवाल के बाद कहा जा रहा था कि जुबिन नौटियाल ने अपने यूएस टूर को कैंसिल कर दिया है। हालांकि ये सच नहीं है, सिंगर के मैनेजर ने इस खबर को अफवाह बताया है। मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'यह साफ करना चाहता हूं कि यूएस टूर बहुत पहले ही कैंसिल कर दिया गया था। कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें। जय हिंद।' बता दें कि कई यूजर ने अरिजीत सिंह को भी इस मामले में टारगेट किया है और उनका कहना है कि सिंगर ने भी जय सिंह नाम के व्यक्ति के साथ शो किया है। हालांकि अरिजीत की ओर से मामले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें