फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JR NTR Birthday: अजय देवगन ने जूनियर एनटीआर को दी शुभकामनाएं, कहा- आपके साथ काम करना खुशी की बात

Fri, 20 May 2022 12:15 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अजय देवगन, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सोशल मीडिया पर उनके दोस्त, प्रशंसक और परिवार के लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस दौरान अजय देवगन, साई धर्म तेज, राधिका सरथकुमार, खुशबू, नागा शौर्य और कई अन्य लोगों ने जूनियर एनटीआर को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन से पहले निर्देशक कोराताला शिवा के साथ अपनी आगामी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। ये अनटाइटल्ड फिल्म जून में कभी भी रिलीज हो सकती है। इस संबंध में जूनियर एनटीआर पहले ही एक इंटरव्यू में बता चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जूनियर एनटीआर. - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर फिल्म आरआरआर में अभिनेता के साथ नजर आए बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे @तारक9999। #आरआरआर के दौरान आपके साथ काम और बातचीत करना खुशी की बात थी। मैं आपके लिए खुशी, स्वास्थ्य और शांति की कामना करता हूं। आप हमेशा की तरह बस दिल जीतते रहो।

विज्ञापन

3 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
जूनियर एनटीआर को आखिरी बार एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में देखा गया था, जिसमें उन्होंने राम चरण के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था। इस समय अभिनेता के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है, जिनपर काम जारी है। उनकी अगली फिल्म 'एनटीआर 30' है। इस फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा करेंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
जूनियर एनटीआर - फोटो : instagram/ntr_fans_forever
अपनी अदाकारी से हर भारतीय के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाने वाले अभिनेता को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है। यही कारण है कि अब जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू इंडस्ट्री का ही नहीं बल्कि पूरे-इंडिया का बड़ा नाम बन चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म 'एनटीआर 30' को सुधाकर मिक्कीलिनेनी और हरि कृष्णक द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा, जबकि नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रेसेंट की जाएगी। यह एक मेगा बजट पैन इंडिया फिल्म होगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें