पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर और पूजा भट्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के बारे में सुनकर सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
1 of 7
सैफ पर हुए हमले के बाद सेलेब्स का रिएक्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan, jrntr, actorsaifalikhan
सैफ अली खान के ऊपर आज सुबह जानलेवा हमला हुआ। सैफ को चाकू से कई वार किए गए। हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्तपाल ले जाया गया, जहां न्यूरोसर्जन की एक टीम ने उनका इलाज किया। बहरहाल, सैफ खतरे से बाहर हैं। वहीं सैफ पर हुए हमले पर उनके प्रशंसक और उनके को-स्टार्स काफी चिंतित हैं। सैफ पर हुए हमले पर जूनियर एनटीआर के आलावा पूजा भट्ट ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
2 of 7
जूनियर एनटीआर का पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
जूनियर एनटीआर का पोस्ट
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर ने अपने देवरा को-स्टार सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनकर अपना दुख व्यक्त किया है, जिन्हें उनके बांद्रा स्थित आवास में घुसने के दौरान चाकू मार दिया गया था। एक्स पर बात करते हुए, जूनियर एनटीआर ने लिखा, "सैफ सर पर हमले के बारे में सुनकर सदमा और दुख हुआ। उनके जल्द स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना और प्रार्थना करता हूं।''
विज्ञापन
3 of 7
पूजा भट्ट का पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम@poojab1972
पूजा भट्ट का पोस्ट
पूजा भट्ट ने सैफ अली खान पर हुए हमले की निंदा की है और बांद्रा में पुलिस की अधिक मौजूदगी की मांग की है। पूजा भट्ट ने भी सैफ पर हुए जानलेवा हमले पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्स पर लिखा, ''क्या इस अराजकता पर अंकुश लगाया जा सकता है? मुंबई पुलिस, सीपीमुबंई पुलिस, हमें बांद्रा में और अधिक पुलिस की मौजूदगी की आवश्यकता है। शहर और विशेष रूप से उपनगरों की रानी, पहले कभी इतनी असुरक्षित महसूस नहीं हुई। कृपया ध्यान दें।''
4 of 7
क्या है पूरा मामला
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
क्या है पूरा मामला
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर हमलावरों ने हमला किया है। उन्हें 6 बार चाकू से मारा गया और उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी चोट आई है। सैफ का इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ को सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें चाकू से छह वार किए गए, जिनमें से दो गहरे थे। फिलहाल, मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सैफ अली खान के घर पर है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाशी ले रही है। पुलिस ने इस मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशंसक और सेलेब्स सैफ की सुरक्षा और सेहत को लेकर चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने सैफ पर हुए हमले पर अपना दुख जताते हुए कहा, ''सैफ अली खान पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।''
विज्ञापन
6 of 7
चिरंजीवी
- फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela
साउथ अभिनेता चिरंजीवी ने लिखा, "सैफ अली खान पर एक घुसपैठिए द्वारा किए गए हमले की खबर से बहुत परेशान हूं। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्रार्थना करता हूं।"
रवीना ने भी जताई चिंता
- फोटो : इंस्टाग्राम@officialraveenatandon
रवीना ने जताई चिंता
रवीना टंडन ने सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना को काफी गंभीरता से लिया और अपने एक्स अकाउंट पर लिथा, ''बांद्रा एक सेफ रिसेडेंशियल एरिया था, लेकिन अब यहां फेमस सेलेब्स और सॉफ्ट टारगेट को अपना निशाना बनाया जा रहा है। ये घटना बड़े पैमाने पर हो रही है। असामाजिक तत्व, एक्सीडेंट स्कैम, हॉकर माफिया, एनक्रोचर्स, लैंड मापरिया और क्रिमिनल यहां बढ़ रहे हैं। बाइक्स पर तेजी से आने वाले फोन और चेन छीन कर भाग रहे हैं। यहां सख्त कदम उठाने की जरूरत है।'' आखिर में रवीना ने सैफ अली खान को स्पीडी रिक्वरी भी विश की है।