फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR Birthday: साउथ के 'सलमान' माने जाते हैं जूनियर एनटीआर, मुश्किल में पड़ चुकी है इस सुपरस्टार की शादी

Wed, 20 May 2020 02:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग स्टाइल से लोगों को दीवाना बनाने वाले जूनियर एनटीआर 20 मई को जन्मदिन मनाते हैं। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रह चुके एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
2009 के चुनाव में तेलुगूदेशम पार्टी के प्रचार के बाद हैदराबाद लौट रहे जूनियर एनटीआर की कार का नलगोंडा के सूर्यापेट में एक्सीडेंट हो गया था। बाद में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उनका इलाज हुआ था। जूनियर एनटीआर ने बचपन से ही फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके दादा खुद फिल्मों में एक्टर और डायरेक्टर के रूप में मशहूर थे, ऐसे में उन्हें परिवार का पूरा समर्थन मिला।
विज्ञापन

3 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2010 में एक वकील ने जूनियर एनटीआर के खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि जूनियर एनटीआर जिस लड़की से शादी कर रहे हैं, उसकी उम्र सिर्फ 17 साल है। बाद में लड़की के 18 साल पूरे होने के बाद उन्होंने शादी की। उन्होंने रियल एस्टेट बिजनेसमैन नार्ने श्रीनिवास राव की बेटी लक्ष्मी से शादी की है। जूनियर एनटीआर ने अपने करियर में लगभग साउथ की हर एक्ट्रेस के साथ काम किया हैं, लेकिन भूमिका चावला के साथ उनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। याद दिला दें कि भूमिका चावला, सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में नजर आईं थीं।

4 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर अपने 20 साल के करियर में कई धमाकेदार रिकॉर्ड बना चुके हैं, उन्हें टॉलीवुड का सलमान खान भी कहा जाता है। जूनियर एनटीआर को तारक के नाम से भी बुलाते हैं। 2001 में स्टूडेंट नंबर 1 से जूनियर एनटीआर ने करियर की बतौर मुख्य अभिनेता शुरुआत की। जूनियर एनटीआर लंबे समय से सबसे ज्यादा फीस वाले एक्टर्स में शामिल हैं। जूनियर एनटीआर फिलहाल राजामौली की फिल्म RRR में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम
जूनियर एनटीआर ने साल 1996 में तेलुगू फिल्म 'रामायणम' में एक बाल कलाकार के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट चिल्ड्रर्न्स फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने बिग बॉस (तेलुगू) शो को होस्ट किया और 2017 में उनका यह शो सबसे बड़े हिट शो में एक रहा। जूनियर एनटीआर एक्शन फिल्मों में अपने अलग-अलग अवतार के लिए जाने जाते हैं। फैंस को इस रूप में वह बेहद पसंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें